Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ में गो तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; दो गिरफ्तार

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 01:25 PM (IST)

    आजमगढ़ के सरायमीर में गोकशी की सूचना पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। ...और पढ़ें

    पैर में गोली लगने से एक गो तस्कर गिरफ्तार।

    पैर में गोली लगने से एक गो तस्कर गिरफ्तार।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। सरायमीर क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर कार्रवाई के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, वहीं भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया।

    अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि डायल-112 से सूचना मिली कि खासडीह बरईपुर बड़ी नहर के पास कुछ व्यक्ति गोकशी कर उसका मांस बिक्री के लिए लेक जा रहे है।

    सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे दलबल के साथ मौके पर पहुंच घेराबंदी कर बदमाशों की प्रतीक्षा करने लगे। पुलिस को देखते ही तीनों आरोपित कंधों पर रखी बोरियां छोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उन्हें घेरने का प्रयास किया गया।

    इसी दौरान एक बदमाश मेराज उर्फ साजिद खान ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू क दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में एक गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं भाग रहे अन्य दो साथियों गालिब और शहजाद को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

    घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस ने बताया कि वे अपने एक अन्य साथी अरहम के साथ मिलकर बड़ी नहर के किनारे सुनसान स्थान पर गोवंशीय पशु का वध करते थे।

    खबरें और भी

    मांस को बोरियों में भरकर आसपास के गांवों में बिक्री के लिए ले जाया जाता था। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक कट्टा, गोली, लकड़ी का ठीहा, चार चाकू, दो चापड़ सहित 23 किलो गोवंशीय मांस बरामद हुआ है।

    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में गो-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली