Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में गो-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 01:14 PM (IST)

    मुरादाबाद के भोजपुर क्षेत्र में पुलिस की गो-तस्करों से मुठभेड़ हुई, जिसमें दो तस्कर सकलैन और नाजिम के पैर में गोली लगी। यह मुठभेड़ दो दिन पहले मनकुआ ग ...और पढ़ें

    आरोपित के साथ मुरादाबाद पुलिस।

    आरोपित के साथ मुरादाबाद पुलिस।

    HighLights

    1. भोजपुर में पुलिस की गो-तस्करों से मुठभेड़ हुई।

    2. दो तस्कर सकलैन और नाजिम के पैर में गोली लगी।

    3. गोकशी के इरादे से घूम रहे थे तस्कर।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। भोजपुर क्षेत्र में दो दिन पहले गोकशी करने वालों से सोमवार की देररात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गो-तस्करों के पैर में गोली लग गई जिनके नाम सकलैन और नाजिम हैं।

    दो दिन पहले मनकुआ गांव के जंगल में गोवंशीय पशुओें के अवशेेष मिले थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ गो-तस्कर खइया खादर में गोकशी के इरादे से घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो गो-तस्करों ने फायरिंग कर दी।

    पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए दो

    पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में सकलैन निवासी गुलाबबाड़ी और नाजिम निवासी गजरौला सैद के पैर में गोली लग गई। जबकि उनके साथी भाग गए।

    यह भी पढ़ें- 'घुटनों के बल बैठकर माफी मांगे सिपाही, पूर्व फौजी हैं पति': आगरा में उप स्टेशन प्रबंंधक से मारपीट में पत्नी का आक्रोश

    यह भी पढ़ें- आगरा किला-फतेहपुर सीकरी के 5 KM दायरे में पेड़ काटने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल