विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में पूजा के दौरान बुआ विवाद, गुस्साए पति ने पत्नी और 2 पंडितों की गोली मारकर की हत्या

Published: Tue, 22 Sep 2026 09:53 PM (IST)

आजमगढ़ के शंभूपुर गांव में पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आजमगढ़ में पूजा के दौरान आधार कार्ड पर विवाद।

  2. पति ने अपनी पत्नी और दो पंडितों को गोली मारी।

  3. आरोपी अरविंद सिंह घर में बच्चों संग बंद है।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम घर में हो रही पूजा के दौरान हुए विवाद में पत्नी सहित दो पंडितों की मौत हो गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार अरविंद सिंह ने पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद पिस्टल से फायरिंग कर दी।

गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता और दो पंडितों महेंद्र पाठक, अखिलेश मिश्रा की मौत हो गई। घटना के बाद पूजा में शामिल अन्य पंडित मौके से भाग निकले। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।

अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा चल रही थी। घर में चार पंडित, अरविंद की पत्नी बबीता, एक बेटा और एक बेटी मौजूद थे। शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। घर में पूजा होते देख उसने पंडितों से सवाल किया। पंडितों ने पूजा किए जाने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- 'इन लोगों ने मेरे साथ अच्छा नहीं किया....अब मैं मुंह कैसे दिखाऊंगी?', झांसी में गैंगरेप पीड़िता ने जहर खाकर दी जान

इसके बाद अरविंद ने उनसे आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया। आधार कार्ड मांगने को लेकर अरविंद और पंडितों के बीच बहस होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान अरविंद ने घर में रखी पिस्टल निकाल ली और फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें- यूपी के 41424 होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ट्रेनिंग के लिए 1000000 कारतूस खरीदेगी योगी सरकार

घटना की जानकारी मिलते ही डीआइजी और एसपी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपित अपने बच्चों को लेकर हथियार के साथ कमरे में बंद है।