Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धर्मेंद्र यादव व निरहुआ के खिलाफ बसपा की खास रणनीति, मायावती के इस करीबी को आजमगढ़ से दिया टिकट

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 07:02 PM (IST)

    मायावती के करीबी माने जाने वाले भीम राजभर आजमगढ़ लोकसभा से बसपा के प्रत्याशी बनाए गए हैं। उनका मुकाबला भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और सपा नेता ध ...और पढ़ें

    मायावती के करीबी हैं आजमगढ़ से बसपा प्रत्याशी भीम राजभर
    मायावती के करीबी हैं आजमगढ़ से बसपा प्रत्याशी भीम राजभर

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। (Lok Sabha Election 2024) मायावती के करीबी माने जाने वाले भीम राजभर आजमगढ़ लोकसभा से बसपा के प्रत्याशी बनाए गए हैं। उनका मुकाबला भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और सपा नेता धर्मेंद्र यादव से होगा।

    बहुजन समाजवादी से घोषित सदर प्रत्याशी भीम राजभर मऊ जनपद मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर मुहम्मदपुर बाबूपुर गांव के रहने वाले हैं। वह 1985 से पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। भीम राजभर 2020 से 2022 तक न सिर्फ बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, बल्कि वह दो बार वर्ष 2012 व 2022 में मऊ सदर सीट से पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी भी रह चुके हैं।

    कई राज्यों में निभाई चुनाव प्रभारी की भूमिका

    एमए-एलएलबी भीम राजभर ने 1985 से बूथ अध्यक्ष से लेकर मंडल व जोन क्वार्डिनेटर तक की जिम्मेदारी संभाली है। इसके अलावा वह बिहार महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी की भूमिका निभा चुके हैं।

    पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) के बेहद करीबी और खास सिपहसलारों में भीम राजभर की गिनती होती है। माता-पिता के इकलौते संतान किसान परिवार से जुड़े भीम सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। भीम राजभर ने कहा कि पिछड़े, दलित, शोषित और सर्व समाज की लड़ाई लड़ता रहा हूं। यह आगे भी जारी रहेगा। कार्यकर्ता उत्साहित हैं और बहन जी ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

    इसे भी पढ़ें: सपा ने कौशांबी-कुशीनगर सीट पर प्रत्याशियों का किया एलान, सभी अटकलों पर लगा विराम

    खबरें और भी