Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सपा ने कौशांबी-कुशीनगर सीट पर प्रत्याशियों का किया एलान, सभी अटकलों पर लगा विराम

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 04:11 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। सपा ने उत्तर प्रदेश में दो और प्रत्याशियों के ना ...और पढ़ें

    सपा ने कौशांबी-कुशीनगर सीट पर प्रत्याशियों का किया एलान, सभी अटकलों पर लगा विराम
    सपा ने कौशांबी-कुशीनगर सीट पर प्रत्याशियों का किया एलान, सभी अटकलों पर लगा विराम

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (Samajwadi Party Lok Sabha Candidate List) समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। सपा ने उत्तर प्रदेश में दो और प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर लोकसभा सीट से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को टिकट दिया है।

    कौशांबी लोकसभा सीट पर 2019 में भाजपा के विनोद कुमार सोनकर ने जीत दर्ज की थी। एक बार फिर भाजपा ने विनोद सोनकर पर दांव लगाया है। वहीं, कुशीनगर लोकसभा सीट से भाजपा के विजय कुमार दुबे ने जीत दर्ज की थी।

    बता दें सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, जिसमें उत्तर प्रदेश में 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। अन्य सभी सीटों पर सपा अपने उम्मीदवार मैदान में उतार रही है। कौशांबी व कुशीनगर सीट गठबंधन में सपा के खाते में आई है।

    सपा इन सीटों पर बदल चुकी है प्रत्याशी

    बदायूं, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, मुरादाबाद समेत कई सीटों पर प्रत्याशियों का एलान करने के बाद आलाकमान ने एक बार फिर प्रत्याशी बदल दिया था। बदायूं लोकसभा सीट पर पहले सपा ने धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया फिर उनका टिकट काटकर शिवपाल यादव को इस सीट की जिम्मेदारी सौंपी।

    खबरें और भी

    एक बाद फिर बदायूं सीट पर प्रत्याशी बदलने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं। शिवपाल यादव ने अपने बेटे अक्षय यादव को बदायूं से चुनाव लड़ने की मांग आलाकमान से की है। साथ ही धर्मेंद्र ने भी इशारों-इशारों में अनुमति दे दी है। अब सिर्फ सपा मुखिया अखिलेश यादव की मंजूरी का इंतजार है।

    इसे भी पढ़ें: सपा ने कौशांबी-कुशीनगर सीट पर प्रत्याशियों का किया एलान, सभी अटकलों पर लगा विराम