'चढ़ावा और चंदा चोरी करने वालों के घर का रास्ता भूल गया बुलडोजर', सांसद धर्मेंद्र यादव का BJP सरकार पर हमला
समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आमजनमानस केंद्र और प्रदेश सरकार से आजिज आ चुका है। ...और पढ़ें

चढ़ावा और चंदा चोरी करने वालों के घर का रास्ता भूल गया बुलडोजर: SP सांसद धर्मेंद्र यादव।
HighLights
भाजपा सरकार से आमजनमानस आजिज, हर वर्ग में आक्रोश।
बुलडोजर चढ़ावा और चंदा चोरी करने वालों का रास्ता भूला।
पेपर लीक, जल जीवन मिशन घोटाले पर सरकार को घेरा।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने पीडीए भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश में जब से एनडीए की सरकार है। केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साढ़े नौ साल के कार्यकाल से आमजनमानस आजिज आ चुका है। भाजपा सरकार से समाज के हर वर्ग में असंतुष्टि और आक्रोश है।
आक्रोश इस कदर है कि दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र, नौजवानों और बेटियों का आंदोलन हो या यूपी के लखनऊ, आजमगढ़, बनारस और पटना का आंदोलन रहा हो या फिर भोपाल में किसानों का आंदोलन, इससे पता चलता है कि यह सरकार पूरी तरह से फेल है।
चंदा चोरी करने वालों के घर का रास्त भूल गया बुलडोजर- धर्मेंद्र
कहा कि जो दिन रात बुलडोजर लेकर घूमते थे, उनका बुलडोजर चढ़ावा और चंदा चोरी करने वालों के घर का रास्ता भूल गया है या चाभी भूल गया। कहा कि यूपी के अंदर जो पेपर लीक के सबसे बड़े घोषित माफिया है, वह मुख्यमंत्री के मंच पर उनके पीछे खड़े होते हैं लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। सरकार कहती है कि हमने कड़े कानून बना दिए।
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि सरकार मुकदमे वापस लेने के वादे से भी पीछे हट रही है। शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई में देरी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे छात्रों का नुकसान हुआ है। दिल्ली में दस दिन के सदन की कार्रवाई के बाद विपक्ष की लगातार मांग के बावजूद गृहमंत्री सदन के अंदर नहीं आ रहे हैं।
खबरें और भी
बेटियों से अपमान का लगाया आरोप
उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर जिस तरह से छात्रों का नौजवानों का और बेटियों जिस तरह से अपमान हुआ, अत्याचार हुआ। इससे केवल दिल्ली ही नहीं, देश का हर नागरिक निराश है, क्योंकि सभी लोगों के बच्चों का भविष्य दांव पर है। रोजगार, शिक्षा, किसान और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है।
जल जीवन मिशन में बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच होने पर यह देश का सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा। एक्सप्रेसवे निर्माण में भी अनियमितताओं और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्ट लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि समाजवादी पार्टी हर पीड़ित के साथखड़ी हैं और 2027 के चुनाव में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।