आजमगढ़ में तीन लोगों की जलकर मौत, डीजल से भरा टैंकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद हुआ हादसा
आजमगढ़ के मोहम्मदपुर गांव में सोमवार रात एक डीजल टैंकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया। इस भीषण दुर्घटना में टैंकर के ड्राइवर, खला ...और पढ़ें
HighLights
आजमगढ़ में डीजल टैंकर बिजली के खंभे से टकराया।
टक्कर के बाद टैंकर में लगी भीषण आग।
हादसे में ड्राइवर, खलासी, मुनीब सहित तीन की मौत।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात डीजल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रांसफर लगे पोल से टकरा गया। टक्कर से डीजल से भरे टैंकर में भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय प्रदीप निवासी निवासी भीखमपुर थाना मेंहनगर, परिचालक 25 वर्षीय पतिराज प्रसाद निवासी चौतरवा, थाना फरेंदा (महराजगंज)
चालक रामू यादव निवासी गढ़वा,फरेंदा (महाराजगंज) के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब टैंकर गोरखपुर के देवरिया स्थिति डिपो से तेल लेकर बिलरियागंज स्थित श्रेया पेट्रोल पंप लौट रहा था। रास्ते में टैंकर मालटारी-मिर्जापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकराकर पलट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रांसफार्मर नीचे गिर पड़ा और तेज धमाके के साथ टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोग मदद के लिए टैंकर के करीब भी नहीं पहुंच सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की आठ गाड़ियों को लगाया गया था। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह जल चुका था। हादसे में तीन लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पांच साल से पेट्रोल पंप पर कर रहा था काम
खबरें और भी
मृतक प्रदीप कुमार पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। बेटे की मौत के बाद मां उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मुन्नीलाल और गांव के पूर्व प्रधान जयेश गौतम ने बताया कि प्रदीप पिछले करीब पांच वर्षों से बिलरियागंज स्थित अपने पट्टीदार के रिश्तेदार के पेट्रोल पंप पर प्रबंधक के रूप में कार्यरत था। उसकी मेहनत और मिलनसार स्वभाव के कारण परिवार के साथ ही क्षेत्र के लोग भी उसे काफी मानते थे। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।