Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आजमगढ़ में दिखा डिंपल यादव का अलग अंदाज, भोजपुरी में दिया भाषण; जनता में जबरदस्त उत्साह

    Updated: Wed, 22 May 2024 09:46 AM (IST)

    सांसद डिंपल यादव ने भोजपुरी में भाषण की शुरुआत कर आजमगढ़ की जनता से नेह का नाता जोड़ा। कहा कि आजमगढ़ के ई पवित्र पावन धरती के हम दूनों हाथ जोड़ के नमन ...और पढ़ें

    आजमगढ़ में दिखा डिंपल यादव का अलग अंदाज, भोजपुरी में दिया भाषण; जनता में जबरदस्त उत्साह
    आजमगढ़ में दिखा डिंपल यादव का अलग अंदाज, भोजपुरी में दिया भाषण; जनता में जबरदस्त उत्साह

    संवाद सहयोगी, मेंहनगर (आजमगढ़)। सांसद डिंपल यादव ने भोजपुरी में भाषण की शुरुआत कर आजमगढ़ की जनता से नेह का नाता जोड़ा। कहा कि आजमगढ़ के ई पवित्र पावन धरती के हम दूनों हाथ जोड़ के नमन करत हई। ई आजमगढ़ हवे न ई हम समाजवादियन के करेजा में बसल हौ। एकरे माटी के कण-कण से हमनी के प्यार बांटे और हमनी के मरते दम तक ई प्यार और लगाव ऐसे ही बनल रही।

    इतना सुन जनता पूरी तरह से अभिभूत हो गई। खासकर महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। वह डिंपल जिंदाबाद के नारे लगाने लगीं।

    नेता जी की दिल की धड़कन रहा आजमगढ़

    सगड़ी क्षेत्र के बाजार गोसाई भैंसाड़ के पास सपहा पाठक वाली बाग में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद डिंपल यादव ने कहा कि समाज के हर तबके के लोगों को भाजपा सरकार ने बहुत सारी उम्मीदें दिखाई थी, लेकिन सभी वर्गों की उम्मीद पर पानी फेर दिया।

    नौकरियों में आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया है। संविधान के अंदर फेरबदल करने के चक्कर में हैं। आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र नेता जी की दिल की धड़कन रहा है। इसलिए नेता जी ने खूब विकास किया। आजमगढ़ से नेता जी का भावनात्मक रिश्ता रहा है। उसी तरह सदर लोकसभा के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव भी आप लोगों से जुड़े रहेंगे।

    सगड़ी विधायक डाक्टर एचएन सिंह पटेल, आदित्य यादव, उधम सिंह राठौर, रामसिंह पटेल, सूर्यभान यादव, राम सिंगार यादव, पूर्व विधायक अभय नारायन पटेल, जयराम पटेल आदि थे। अध्यक्षता राम नगीना यादव व संचालन श्रीकांत यादव ने किया।

    इसे भी पढ़ें: यूपी के इन दो जिलों के लिए विशेष टीम का गठन, जमीनों पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    खबरें और भी