Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ में 9.51 करोड़ से 146 किमी, लंबे दो रजवाहा की होगी पुनर्स्थापना, निचले हिस्सों में नहीं पहुंच रहा पानी

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 04:54 PM (IST)

    आजमगढ़ में तरवा और आजमगढ़ रजवाहा की 9.51 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्स्थापना का कार्य इसी सप्ताह शुरू होगा। इससे 146 किमी लंबे रजवाहों में गाद सफाई और ...और पढ़ें

    9.51 करोड़ से 146 किमी, लंबे दो रजवाहा की होगी पुनर्स्थापना। AI जेनरेटेड फोटो

    9.51 करोड़ से 146 किमी, लंबे दो रजवाहा की होगी पुनर्स्थापना। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. आजमगढ़ में दो प्रमुख रजवाहों की पुनर्स्थापना शुरू होगी।

    2. 9.51 करोड़ रुपये से 146 किमी रजवाहों का जीर्णोद्धार होगा।

    3. 50 हजार से अधिक किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। जिले की दो प्रमुख रजवाह तरवा और आजमगढ़ की पुनर्स्थापना का काम इसी सप्ताह सिंचाई विभाग शुरू कराएगा। करीब 146 किमी लंबे दोनों रजवाहा में सिल्ट सफाई, बर्म कटिंग और जर्जर हो चुकीं पुलियों के मरम्मत कराई जाएगी। इस कार्य पर नौ करोड़, 51 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे जिले के 50 हज़ार से अधिक किसानों को लाभ पहुंचेगा।

    किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी खेतों तक मिलेगा। लगभग 38 किमी तरवा रजवाहा के पुनर्स्थापना के कार्य पर दो करोड़, 17 लाख रुपये और 108 किमी आजमगढ़ रजवाहा पर सात करोड़, 34 लाख रुपये खर्च होंगे। इस बीच नहर पर पड़ने वाली सभी जर्जर पुलियों की मरम्मत कराई जाएगी।

    लंबे समय से रजवाहों में गाद जमा होने के कारण पानी का प्रवाह प्रभावित हो रहा था। जिससे निचले हिस्सों तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा था और किसानों को सिंचाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

    अब पुनर्स्थापना कार्य के तहत रजवाहों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जिससे पानी का प्रवाह बेहतर होगा और सिंचाई व्यवस्था में सुधार आएगा। दोनों रजवाहों में कार्य कराए जाने के लिए शासन से बजट मंजूर हो गया है।

    कार्य के दौरान रजवाहों की नहरों की चौड़ाई और जलधारण क्षमता को बेहतर बनाया जाएगा। रजवाहों पर स्थित सभी जर्जर पुलियों की मरम्मत भी कराई जाएगी, जिससे किसानों और ग्रामीणों का आवागमन सुरक्षित और सुगम बना रहे।

    आजमगढ़ व तरवा रजवाहा के पुनर्स्थापना कार्य की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। बजट भी आवंटित हो गया है। इसी सप्ताह से कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -वीरेंद्र सिंह, एक्सईएन, शारदा सहायक खंड।

    खबरें और भी