आजमगढ़ में मुठभेड़ में घायल हुआ अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का सरगना, चार साथी भी पुलिस ने दबोचे
आजमगढ़ में सिधारी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह के सरगना ध्यान सिंह को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके चार साथियों को भी द ...और पढ़ें

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का सरगना घायल, चार साथी गिरफ्तार।
HighLights
आजमगढ़ में अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का सरगना मुठभेड़ में घायल।
पुलिस ने सरगना समेत चार अन्य साथियों को भी दबोचा।
गिरोह नकली दवाएं बेचकर लोगों को ठगता था, चोरी भी स्वीकार की।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस की पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद आजमगढ़ समेत कई जनपदों में सक्रिय अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके चार अन्य साथियों को भी दबोचने में कामयाब रही।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ध्यान सिंह निवासी वाकरपुर अटायन, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद, छत्रपाल निवासी गदरपुर, उधमसिंह नगर (उत्तराखंड), कुलदीप निवासी भोजपुर (मुरादाबाद), राजा निवासी वाकरपुर अटायन तथा सरिता सिंह के रूप में हुई है।
गिरोह का सरगना दवा बेचने की आड़ में लोगों को यौन रोग और कमजोरी का भय दिखाकर नकली दवाएं बेचता था और मोटी रकम वसूलता था। आरोपितों ने पूछताछ में पवई क्षेत्र में पांच हजार रुपये की चोरी की घटना भी स्वीकार की है।
मंगलवार सुबह थाना प्रभारी विनय कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि मारुति-800 कार से सवार कुछ ठग किसी वारदात की फिराक में आजमगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस घेराबंदी कर वाहनों की जांच करने लगी, इसी दौरान संदिग्ध वाहन आते हुए दिखाई पड़ी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली सरगना ध्यान सिंह के दाहिने पैर में लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे साथियों सहित दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा, तीन हजार रुपये, आधार कार्ड, विभिन्न दवाखानों के 12 विजिटिंग कार्ड और मारुति-800 कार बरामद हुई।