'अखिलेश यादव धरातल के नहीं विरासत के नेता हैं', ओपी राजभर ने सपा पर बोला हमला
आजमगढ़ में ओपी राजभर ने सपा और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश को विरासत का नेता बताते हुए सपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। ...और पढ़ें

ओपी राजभर ने सपा पर साधा निशाना।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़)। भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर रविवार को जीयनपुर रामलीला मैदान में भागीदारी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में समाजवादी पार्टी पर तंज किया। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव धरातल के नहीं विरासत के नेता हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की गुंडई चरम सीमा पर थी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के आने के बाद प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। दंगा करने वाले या तो जेल में है या जमीन के अंदर चले गए। उन्होंने कहा कि सपा नेता ओम प्रकाश सिंह लीडर नहीं लोडर है। वह क्या नेतागिरी करेंगे। 2027 का चुनाव जीत जाए तो देखता हूं मैं।
पंचायती राज मंत्री ने समाजवादी पार्टी गुंडों की पार्टी है। सपा की गुंडई मिटाने के लिए मैं आजमगढ़ आया हूं। समाजवादी पार्टी के गढ़ को मैं गड़ही में बदल दूंगा। पिछड़े समाज के सीने पर चढ़कर लोकसभा और विधानसभा में पहुंचने वाले लोग इनकी आवाज कभी नहीं उठाते।
उन्होंने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री मोदी से वार्ता हुई है। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव के पूर्व पिछड़ों का 27 प्रतिशत आरक्षण बांट दिया जाएगा। जिससे सभी पिछड़ों को बराबर भागीदारी मिलेगी। उन्होंने प्रदेश में हुए विकास की चर्चा करते हुए कहा कि सड़क, शौचालय और शिक्षा के क्षेत्र में भी अनेक काम हो रहे हैं। जबकि विपक्षियों को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।
खबरें और भी
तेल और गैस की किल्लत पर उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में युद्ध चल रहा है। जिसका कुछ न कुछ असर तो अपने देश पर भी पड़ेगा ही लेकिन इसे पूरी तरह से केंद्र प्रदेश की सरकार ने कंट्रोल किया।
कैनिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 57,651 गांव में डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाएगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बच्चों को शहर के बच्चों की तरह शिक्षण की व्यवस्था मिलेगी। स्मार्ट मीटर द्वारा आ रही गलत बिल पर उन्होंने कहा कि मैं ऊर्जा मंत्री से बात कर इसकी विसंगतियों को दूर करने का प्रयास करूंगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन को सीमा देवी, अजमतगढ़ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा,प्रेमचंद प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष भागीदारी पार्टी राजकुमार गुप्ता, हरिबदन प्रजापति, विपिन प्रजापति, सविता पटेल अशोक प्रजापति, सुनील प्रजापति, मुकेश प्रजापति ने भी संबोधित किया।
यह भी पढ़ें- यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार, चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे सीएम