'राम मंदिर में चोरी करने वाले अधर्मी, 2027 में जनता BJP को सिखाएगी सबक'; आजमगढ़ में बोले शिवपाल यादव
सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अयोध्या राम मंदिर के दानपात्र में चोरी करने वालों को 'अधर्मी' बताया और भाजपा पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। ...और पढ़ें
-1765380515912-1782651476132_m.webp)
प्रभु श्रीराम के मंदिर में चोरी करने वाले अधर्मी : शिवपाल
HighLights
शिवपाल ने राम मंदिर के दानपात्र चोरों को 'अधर्मी' कहा।
भाजपा पर चोरी के दोषियों को बचाने का आरोप लगाया।
सपा 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर के दानपात्र में चोरी करने वाले लोग अधर्मी हैं। प्रदेश की जनता ऐसे लोगों को अब पहचान चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए संकल्पित हो चुकी है।
समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी। अयोध्या में श्रीराम के मंदिर में चोरी मामले में सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों को बचाकर छोटे लोगों को जेल भेजा गया। समाजवादी पार्टी इस मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जांच कराने की मांग करती है।
हर दोषी पर होनी चाहिए सख्त कार्रवाई: शिवपाल
सिधारी स्थित पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव (करैली) के घर पर शादी समारोह में शामिल होने आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार को अपने लंबे कार्यकाल का पूरा हिसाब-किताब देना होगा। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में जो कुछ हुआ, समाजवादी पार्टी उसकी निंदा करती है। कहा कि इस मामले में हर दोषी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रभु श्रीराम के दानपात्र में चोरी करने वाले अधर्मी लोगों को जनता ने सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। कोचिंग सेंटर में हुई घटना के बावत कहा कि जो भी घटना हुई वह लापरवाही के कारण हुई है। कहा कि आजमगढ़ सपा का गढ़ रहा है और आगे भी रहेगा।
खबरें और भी
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी में टूट के बयान पर कहा कि इस पर कुछ बोलना ठीक नहीं है। सिधारी में चंद्रदेव राम यादव के घर पर करीब एक घंटे तक रहकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
इस दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव, दरोगा प्रसाद सरोज, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक अखिलेश यादव, संग्राम यादव, पूजा सरोज, बेचई सरोज, लल्लन चौहान, डॉ. अमित सिंह, प्रेमा यादव आदि भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में बोले अखिलेश यादव, अयोध्या में रिपोर्ट सामने आने के बाद सरकार को दबाव में एसआइटी गठित करनी पड़ी