यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खानपान का रखें विशेष ध्यान, लाइफस्टाइल बदलें... डॉक्टर ने बताए Heart Attack से बचने के तरीके
हार्ट अटैक से बचने के लिए अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव लाना जरूरी है। समय-समय पर शुगर व बीपी सहित अन्य जांच कराते रहने चाहिए। यह जानकारी दी पल्ह ...और पढ़ें

HighLights
- हार्टअटैक से है बचना तो खानपान का रखें ध्यान, बदले दिनचर्या
- ठंड के मौसम में हृदय रोगियों की समस्या बढ़ जाती है
- समय-समय पर शुगर व बीपी सहित अन्य जांच कराते रहने चाहिए
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। ठंड के मौसम में हृदय रोगियों की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में नियमित जांच के साथ-साथ खानपान व बचाव की जरूरत होती है। इस मौसम में हृदय एवं संबंधित बीमारियां घातक हो जाती हैं। समय से इलाज नहीं होने से दोहराव की आशंका रहती है।
बेहतर है कि समय-समय पर शुगर व बीपी सहित अन्य जांच कराते रहने चाहिए। यह जानकारी दी पल्हनी सीएचसी के एमडी चिकित्सक डॉक्टर मनोज कुमार गुप्ता ने। वह बुधवार को दैनिक जागरण कार्यालय में आयोजित हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में पाठकों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
हार्टअटैक, बीपी, शुगर बच्चों सहित अन्य रोगों से जुड़े सवालों की झड़ी लगी रही। प्रस्तुत है बातचीत के अंश...।
सवाल: मेरा वजन 85 किलो था, अब तेजी से घट रहा है। एक माह में पांच किलो घट गया। क्या करें? -चंद्र भूषण यादव, ठेकमा
जवाब: वजन एचआइवी, शुगर और टीबी के मरीजों में तेजी से वजन घटता है। सबसे पहले अपनी जांच कराएं तभी पता चल पाएगा कि वजन घटना का क्या कारण है। इसके लिए किसी फिजीशियन चिकित्सक को दिखाएं।

सवाल: मेरे पिता की उम्र 60 वर्ष है। उनके दोनों घुटनों में तेज दर्द होता है। चलने-फिरने में मुश्किल होती है। क्या करें? -शत्रुघ्न यादव, बिलरियागंज
जवाब: यह बढ़ती उम्र का दोष है। इसके लिए चौकी पर बैठकर दोनों पैर नीचे लटकाकर नियमित पैर सीधा करने का व्यायाम करें। आराम जरूर मिलेगा। इसके साथ ही कैलशियम युक्त चीजों का सेवन करने के साथ ही दूध में हल्दी डालकर पीएं।
सवाल: मुझे हार्टअटैक आया था। तब से बीपी की दवा खाते हैं। दवा खाने से सिर में दर्द और शरीर में झनझनाहट होती है। क्या करें? -रमेश नायक सरदहा।
जवाब: बीपी की दवा बदलनी पड़ेगी, घर पर मशीन रख लें और नियमित चार-चार घंटे पर बीपी की जांच कराकर अपने चिकित्सक को दिखाएं। ठीक हो जाएंगे।
सवाल: मेरा हाथ फ्रैक्चर हो गया है, अब दवा छोड दिया हूं तो दस्त हो रही है। क्या करें? -अमन भीरा।
जवाब: किसी गैस्ट्रोलाजी को दिखाएं और खाने में दही, सलाद, चना गुड का सेवन करें। निरंतर आराम मिलेगा।
सवाल: सुबह जब सो कर उठते हैं तो गले में खरास रहता है, बदलते मौसम में छींक ज्यादा आती है। -ज्ञानचंद पाठक, संजरपुर
जवाब: आप को एलर्जी की समस्या है, घर से बाहर जाते वक्त मास्क लगाकर निकलें। नीबू को भूनकर गरम पानी के साथ पीएं।

सवाल: दवा खाने से बीपी ठीक रहती है, जिस दिन दवा नहीं खाते बीपी बढ़ जाती है। क्या बिना दवा खाएं ठीक नहीं रह सकता। -सतीच चंद्र मेंहनगर।
जवाब: दवा खाने से बीपी सामान्य रहती है तो उसका सेवन प्रतिदिन करना पड़ेगा। बीपी को सामान्य रखने के लिए आप नियमित व्यायाम, भोजन में सलाद और हल्का नमक का सेवन करें। तली-भूनी बाहर की चीजों के खाने से बचें।
खबरें और भी
सवाल: सीने में भारीपन रहता है। क्या करें। -दुर्गा सिंह, खरीहानी।
जवाब: प्रतिदिन सुबह टहला करें। ईसीजी कराकर चिकित्सक को दिखाएं।
इसे भी पढ़ें- सीने में जलन से लेकर जी घबराने तक, Heart Attack के इन 8 वॉर्निंग साइन्स को भूलकर भी न करें अनदेखा