Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ में बाबा बैद्यनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रेलर में घुसी, तीन श्रद्धालु घायल

    By Saurabh SinghEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 01:03 PM (IST)

    आजमगढ़ में बाबा बैद्यनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार रात में खड़े ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सौ सैय्या सं ...और पढ़ें

    आजमगढ़ में श्रद्धालुओं की कार ट्रेलर से टकराई, बाबा बैद्यनाथ धाम से लौटते समय हुआ हादसा।

    आजमगढ़ में श्रद्धालुओं की कार ट्रेलर से टकराई, बाबा बैद्यनाथ धाम से लौटते समय हुआ हादसा।

    HighLights

    1. आजमगढ़ में श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रेलर से टकराई।

    2. बाबा बैद्यनाथ धाम से लौटते समय हुआ यह हादसा।

    3. पांच श्रद्धालु घायल, अस्पताल में भर्ती कराए गए।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। जिले से होकर वाराणसी जाने वाले नेशनल हाइवे पर देवगांव कोतवाली के बुढ़ऊ बाबा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की देर रात्रि लगभग 11.30 बजे को बाबा बैद्यनाथ धाम झारखंड से दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी।

    कार में कुल पांच लोग घायल हो गये। सभी घायलों को सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया जहां सभी घायलो का इलाज चल रहा है। घायलो मे प्रेमचन्द्र 38 वर्ष निवासी पलान थाना वाल्टनगंज जिला बस्ती गंभीर रूप से घायल है। जबकि रामकिशुन 40 वर्ष, इंद्रसेन सिंह 32 वर्ष निवासी पलान घायल हो गए थे।

    कार में सवार संजय चौधरी 45 वर्ष व आदित्य कुमार 38 वर्ष निवासी लोहार पुरवा थाना वाल्टनगंज जिला बस्ती बालबाल बच गये। सभी श्रद्धालु कार से वापस लौट काशी विश्वनाथ वाराणसी, बाबा मारकंडे महादेव से दर्शन कर रात्रि मे घर वापस लौट रहे थे कि कार खडी ट्रेलर मे टकर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही देवगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर यातायात सुचारु कराया व दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    आस्‍थावानों का रेला

    गाजीपुर: झारखंड प्रांत के देवघर जनपद के बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक के लिए जाने के लिए कांवरियों की भारी भीड़ स्टेशन पर डाउन ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से जाने के लिए लगी रही। महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर थी कि ट्रेन में चढ़ने के लिए भारी जद्दोजहद करना पड़ा। आरपीएफ व जीआरपी के जवान गेट पर लटके कांवरियों को ट्रेन के अंदर कर रहे थे। कोई खिड़की से अंदर घुसता नजर आता है।

    खबरें और भी