Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ में कस्टम अधिकारी बनकर 3.4 करोड़ की ठगी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

    By Saurabh SinghEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sat, 18 Jul 2026 05:55 PM (GMT+05:30)

    आजमगढ़ पुलिस ने 3.14 करोड़ रुपये की निवेश ठगी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ये खुद को कस्टम अधिकारी बताकर लोगों को अधिक मुनाफे का झांस ...और पढ़ें

    आजमगढ़ में कस्टम अधिकारी बनकर 3.14 करोड़ की ठगी दो आरोपित गिरफ्तार।

    आजमगढ़ में कस्टम अधिकारी बनकर 3.14 करोड़ की ठगी दो आरोपित गिरफ्तार।

    HighLights

    1. कस्टम अधिकारी बनकर लोगों से की 3.14 करोड़ की ठगी।

    2. आरोपित विकास राय और विशाल राय आजमगढ़ से गिरफ्तार।

    3. अधिक मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पे।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। कोतवाली पुलिस ने 3.14 करोड़ रुपये की निवेश ठगी के मामले में शनिवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। दोनों पर खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को अधिक मुनाफे का झांसा देने और करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है।

    गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विकास राय और विशाल राय दोनों निवासी जोल्हापुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़, वर्तमान पता थाना एसीटी, जनपद गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है। अनंतपुरा कटरा निवासी शेखर श्रीवास्तव की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

    मातवरगंज स्थित एक फ्लैट में रहने वाले विकास राय, विशाल राय समेत अन्य लोगों ने संगठित गिरोह बनाकर निवेश पर 50 से 90 प्रतिशत लाभ का लालच दिया। विकास राय ने खुद को कस्टम विभाग का कर्मचारी बताते हुए फर्जी परिचय पत्र और कूटरचित दस्तावेज दिखाए। साथ ही दिल्ली में अपने रिश्तेदार को कस्टम कमिश्नर बताकर तांबा, कपड़ा, सोना और मोबाइल के कारोबार में निवेश कराने का भरोसा दिलाया।

    शुरुआत में कुछ लाभांश लौटाकर विश्वास जीत लिया। इसके बाद पीड़ित उसके भाई जयंत श्रीवास्तव और पिता अरुण कुमार श्रीवास्तव ने अलग-अलग तिथियों में कुल 3.14 करोड़ रुपये आरोपितों के खातों में भेज दिए। आरोपितों ने केवल 51 लाख रुपये लौटाए, जबकि 2.63 करोड़ रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। गिरफ्तार आरोपितों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

    खबरें और भी