Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 07:05 PM (IST)

    आजमगढ़ के सदरपुर कैथौली गांव में एक झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से महिला की मौत का आरोप है। परिजनों ने डिस्पेंसरी पर हंगामा किया, पुलिस जांच में जुटी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. झोलाछाप के इलाज के दौरान महिला की मौत हुई।

    2. परिजनों ने गलत इंजेक्शन व लापरवाही का आरोप लगाया।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी है।

    जागरण संवाददाता, दीदारगंज (आजमगढ़)। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सदरपुर कैथौली गांव में शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे झोलाछाप के इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्वजन ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसकी डिस्पेंसरी पर जमकर हंगामा किया।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। सदरपुर कैथौली गांव निवासी 40 वर्षीय नीलम देवी खेत से लौटने के बाद हल्के बुखार से पीड़ित हो गई थीं। स्वजन उन्हें गांव के पास डिस्पेंसरी चलाने वाले एक झोलाछाप के पास ले गए।

    आरोप है कि इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद झोलाछाप ने उन्हें जौनपुर ले जाने की सलाह दी, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। नाराज स्वजन शव लेकर झोलाछाप की डिस्पेंसरी पहुंच गए और उसके पास कोई मान्य चिकित्सकीय डिग्री न होने का आरोप लगाया।

    थाना प्रभारी राम बहादुर यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरएन वर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी