Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ में हुआ सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 08:47 PM (IST)

    आजमगढ़ में एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है, जबकि महिला का ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. आजमगढ़ में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।

    2. पति सुरक्षित, पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में लिया।

    3. मृतका किशवर बानो ने अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ा।

    जागरण संवाददाता, संजरपुर (आजमगढ़)। सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर गांव के पास बुधवार शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए ट्रक और चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

    पुरंदरपुर (रौजा मोहल्ला) निवासी 48 वर्षीय अज्जन हुसैन अपनी 45 वर्षीय पत्नी किशवर बानो के साथ बाइक से मेंहनगर थाना क्षेत्र के सहदेवई गांव में आयोजित मजलिस में शामिल होने गए थे।

    देर शाम दोनों घर लौट रहे थे। पवई लाडपुर गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक की साइड बाइक से लग गई। इससे किशवर बानो ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अज्जन हुसैन सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही सरायमीर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं।

    यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में नवजात बच्‍चे का काटना पड़ गया हाथ, गलत इलाज को लेकर तीन डाक्‍टरों पर मुकदमा दर्ज