Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ में प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला मान-मनौव्वल का दौर

    By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 03:24 PM (GMT+05:30)

    आजमगढ़ के अजमतगढ़ में एक युवक प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे हड़कंप मच गया। प्रेमिका के आने पर युवक नीचे उतरा और पुलिस ...और पढ़ें

    आजमगढ़ में प्रेम विवाह की मांग को लेकर युवक टावर पर चढ़ा, पुलिस ने कराया शांत।

    आजमगढ़ में प्रेम विवाह की मांग को लेकर युवक टावर पर चढ़ा, पुलिस ने कराया शांत।

    HighLights

    1. युवक प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा।

    2. प्रेमिका के आने पर युवक टावर से सुरक्षित नीचे उतरा।

    3. पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। अजमतगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय हलचल मच गई, जब 25 वर्षीय युवक प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारने के लिए काफी देर तक मान-मनौव्वल किया। बाद में प्रेमिका के मौके पर पहुंचने पर युवक टावर से नीचे उतर आया। पुलिस दोनों पक्षों को जीयनपुर थाने ले गई, जहां पूछताछ की जा रही है।

    अजमतगढ़ वार्ड नंबर-11 निवासी अजीम शनिवार सुबह करीब सात बजे घर से निकला। कुछ ही देर बाद वह एक टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि अजीम का एक युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके स्वजन की सहमति नहीं मिलने के कारण दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

    बताया गया कि कुछ समय पूर्व अजीम ने कथित तौर पर युवती और उसके स्वजन के साथ गाली-गलौज की थी। इस पर युवती की ओर से अजमतगढ़ पुलिस चौकी में शिकायत की गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर समझाया था, जिसके बाद मामला शांत हो गया था।

    खबरें और भी

    शनिवार सुबह टावर पर चढ़ने के बाद अजीम काफी आक्रोशित था। वह गाली-गलौज करते हुए अपने रुपये हड़पने और उसे फंसाने का आरोप लगा रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतरने के लिए काफी देर तक प्रयास किया। काफी मान-मनौव्वल के बाद उसकी प्रेमिका मौके पर पहुंची। प्रेमिका को देखते ही युवक टावर से नीचे उतर आया।

    इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को जीयनपुर थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुल‍िस के अनुुुुसार कानून व्‍यवस्‍था को बाध‍ित करने की अनुमत‍ि नहीं दी जाएगी।