Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं को मिला बड़ा तोहफा! कल सुबह 11 बजे से दिल्ली का सफर होगा आसान, जानें पूरी खबर

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 08:34 AM (GMT+05:30)

    बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा सोमवार सुबह 11 बजे शुरू होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा बदायूं रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएं ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक चित्र

    प्रतीकात्मक चित्र

    HighLights

    1. सोमवार सुबह 11 बजे बदायूं रेलवे स्टेशन पर आयोजित होगा कार्यक्रम, पहली बार दिल्ली को रवाना होगी ट्रेन

    जागरण संवाददाता, बदायूं। अब जनपद वासियों का बहुत बड़ा सपना पूरा होने जा रहा है। सोमवार से बदायूं जिले से दिल्ली के लिए ट्रेन शुरू होने जा रही है। सुबह 11 बजे बदायूं रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित होगा और यहां केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से बदायूं ही नहीं आसपास के जनपदों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। वह सीधे ट्रेन से दिल्ली का सफर तय कर सकेंगे।

    जिले से शुरू हो रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के रवाना होने का समय सुबह करीब 3:45 बजे है लेकिन कल सोमवार को पहले दिन सुबह 11 बजे ट्रेन रवाना होगी। इसकी शुरुआत भी बदायूं रेलवे स्टेशन से होगी और उसको केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

    सोमवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रेलवे की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम में रेलवे के सभी अधिकारी और केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता समेत कई नेता भी मौजूद रहेंगे।

    यह बदायूं जिले के लोगों को बहुत बड़ा दिन है। यहां के लोग लंबे समय से दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की मांग करते आ रहे थे। इसके लिए उन्होंने रेलवे अधिकारियों के अलावा तमाम नेताओं को प्रार्थना पत्र भी दिए थे। धरना प्रदर्शन भी किए गए। तमाम प्रयासों के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा के सहयोग से अब बदायूं जिले से दिल्ली के लिए ट्रेन शुरू होने जा रही है।

    खबरें और भी

    बदायूं से सात घंटे में दिल्ली पहुंचेंगे यात्री

    बदायूं से दिल्ली का सफर छह-सात घंटे का है। वैसे तो दिल्ली जाने का मुख्य साधन बदायूं से रोडवेज बसें हैं। उन्हें बदायूं से पहुंचने में छह-सात घंटे ही लगते हैं। रोडवेज बसों का सफर भी आरामदायक है लेकिन यहां से ट्रेन की सुविधा नहीं थी। अब वो भी व्यवस्था होने जा रही है।

    बदायूं से मात्र सात घंटे में ट्रेन दिल्ली पहुंच जाएगी। इसका फायदा बदायूं, उझानी, कासगंज जिले के लोग भी उठा सकेंगे। हालांकि कासगंज वालों के लिए बदायूं से बरेली होते हुए दिल्ली का सफर ज्यादा लंबा पड़ेगा। वह सीधे कासगंज से भी दिल्ली जा सकते हैं।

     

    जिले के लोगों को यह खुशी की बात है। यहां से सोमवार से दिल्ली के लिए ट्रेन शुरू होने जा रही है। इससे लोगों का दिल्ली का सफर आरामदायक होगा।

    - बीएल वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री भाजपा


    यह भी पढ़ें- बदायूं जेल का 'काला कोना': धूप की एक किरण को तरस रहे ये 3 खूंखार कैदी, अजय प्रताप पर भी पहरा सख्त