Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं: सैंजनी HPCL प्लांट में फिर लौटेगी रौनक, प्रशासन ने सुरक्षा घेरे के साथ पूरी की तैयारी

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 11:00 PM (IST)

    बदायूं के सैंजनी स्थित एचपीसीएल सीबीजी प्लांट को दोबारा खोलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 12 मार्च को दो अधिकारियों की हत्या के बाद बंद हुए प्लांट ...और पढ़ें

    हिंदुस्तान पेट्रोलियम का सीबीजी प्लांट। जागरण आर्काइव

    हिंदुस्तान पेट्रोलियम का सीबीजी प्लांट। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. 12 मार्च को हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के बाद से बंद है प्लांट

    जागरण संवाददाता, बदायूं। सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट को दोबारा शुरू कराने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 12 मार्च को हुए दो अधिकारियों की हत्या के बाद बंद पड़े प्लांट के संचालन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द ही प्लांट शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

    दातागंज के सैजनी गांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीबीजी प्लांट में घुसकर 12 मार्च को दो अधिकारियों की हत्या कर दी गई थी। आरोपित अजय प्रताप सिंह व उसके दो साथी धर्मेंद्र यादव व मुनेंद्र को पुलिस जेल भेज चुकी है। लेकिन हत्या के बाद से ही प्लांट बंद पड़ा है।

    इसके संचालन के लिए जिले के डीएम-एसएसपी से हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों की कई बार बातचीत हो चुकी है। एक अप्रैल को भी बैठक होनी थी, लेकिन वह किसी कारण से टल गई। बुधवार को चर्चा रही कि डीएम अवनीश राय बातचीत के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम के हेडक्वार्टर मुंबई गए हैं। हालांकि डीएम ने इसे लेकर साफ इन्कार किया।

    डीएम अवनीश राय ने बताया कि सुरक्षा और व्यवस्थाओं से जुड़े सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। कंपनी जब चाहे, तब प्लांट का संचालन शुरू करा सकती है। उन्होंने कहा कि इस बार प्लांट को पहले से अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

    खबरें और भी

    इसके शुरू होने से पहले सुरक्षा आडिट आदि कराया जाएगा। प्रशासन और एचपीसीएल अधिकारियों के बीच कई दौर की बैठकों में सुरक्षा मानकों और संचालन प्रक्रिया पर सहमति बनी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही प्लांट का संचालन शुरू हो सकता है।


    यह भी पढ़ें- 'जेल से आकर वो मुझे मार डालेगा...' बदायूं प्लांट के ऑपरेटर ने खोली 5 दबंग भाइयों की पोल, पुलिस ने दर्ज की FIR