Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं में कुत्ते-बिल्ली के झगड़े ने ले ली बुजुर्ग महिला की जान, गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 04:00 AM (IST)

    बदायूं के नागपुर गांव में कुत्ते-बिल्ली के झगड़े से शुरू हुआ विवाद जानलेवा बन गया। एक युवक ने कुत्ते को भगाने के लिए डंडा फेंका, जो पड़ोसी को लग गया। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, जागरण, बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर में बीती रात कुत्ते बिल्ली का विवाद जानलेवा बन गया। कुत्ते बिल्ली को लड़ते देख युवक ने कुत्ते को डंडा फेंक कर मारा, जो कुत्ते की जगह पड़ोसी को लग गया। इसके बाद पड़ोसी और उसकी पत्नी व अन्य स्वजन घर में घुस आए और मारपीट करने लगे।

    बीच-बचाव कराने आई युवक की मां को पड़ोसियों ने धक्का दे दिया। जिससे वह गिर गईं और उनकी मौत हो गई। यह देख आरोपित भाग गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें अधिक खून बहने से मौत का कारण आया। पुलिस ने दपंती समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

    कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर में बुधवार रात करीब आठ बजे उसकी 75 वर्षीय मां धनवती पत्नी बाबूराम घर पर बैठकर खाना खा रही थीं। इसी दौरान एक कुत्ता बिल्ली पर झपट पड़ा, जिसे भगाने के लिए धनवती के पुत्र भागीरथ ने डंडा फेंका। यह डंडा उछलकर पड़ोसी नन्हें पुत्र जालिम के नाक पर जा लगा।

    इसी बात को लेकर नन्हें पुत्र जालिम और उसकी पत्नी एवं स्वजन नन्हू पुत्र हरि सिंह ने गुस्से में आकर धनवती को धक्का दे दिया। धक्का लगने से वह गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर चोट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

    खबरें और भी

    थोड़ी देर में घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। इधर सूचना मिलते ही कोतवाल कमलेश मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    मृतका के पुत्र भागीरथ की तहरीर पर पुलिस ने उक्त तीनों आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल कमलेश मिश्र ने बताया कि शीघ्र ही आरोपिताें को पकड़ लिया जाएगा। वह पुलिस बल के साथ गांव में हैं। आरोपितों की तलाश जारी है।

    यह भी पढ़ें- बदायूं के इस्लामनगर ब्लॉक के BDO को क्यों किया गया सस्पेंड? केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर हुई कार्रवाई