बदायूं के इस्लामनगर ब्लॉक के BDO को क्यों किया गया सस्पेंड? केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर हुई कार्रवाई
बदायूं के इस्लामनगर ब्लॉक के बीडीओ मुनव्वर खां को निलंबित कर दिया गया है। उन पर पूर्व मंत्री डीपी यादव की सभा बिना अनुमति कराने और चाय-नाश्ता उपलब्ध क ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Source - AI Generated)
HighLights
बदायूं के इस्लामनगर बीडीओ मुनव्वर खां निलंबित।
पूर्व मंत्री डीपी यादव की सभा कराने का आरोप।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर कार्रवाई।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पूर्व मंत्री डीपी यादव की सभा कराने और चाय-नाश्ता कराने के आरोपों में घिरे बदायूं के इस्लामनगर ब्लाक के बीडीओ मुनव्वर खां को निलंबित कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
फरवरी माह में इस्लामनगर ब्लाक परिसर में पूर्व मंत्री की सभा हुई थी। इस मामले में भाजपा नेताओं ने बीडीओ के विरुद्ध बिना अनुमति सभा कराने की शिकायत की थी। सभा में आने वालों को चाय-नाश्ता कराने का भी आरोप था। बीडीओ को डीएम द्वारा पद से हटा दिया गया था। इसके बाद डीडीओ द्वारा मामले की जांच की गई थी। जांच में बीडीओ को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर डीएम ने कार्रवाई की संस्तुति की थी।