Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    29 दिन बाद गिरी एक और गाज! बदायूं HP अधिकारी हत्याकांड में अब एसपी सिटी भी हटाए गए; जानें पूरा मामला?

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 11:11 PM (IST)

    बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो अधिकारियों की हत्या के 29 दिन बाद एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी का तबादला कर दिया गया। इस हत्याकांड के बाद एसएसपी ...और पढ़ें

    ह‍िंंदुस्‍तान पेट्राेल‍ियम कारपोरेशन ल‍िम‍िटेड

    ह‍िंंदुस्‍तान पेट्राेल‍ियम कारपोरेशन ल‍िम‍िटेड

    HighLights

    1. 12 मार्च को हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों की हत्या के बाद एसएसपी, सीओ का पहले हो चुका तबादला

    जागरण संवाददाता, बदायूं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीबीजी प्लांट के दो अधिकारियों की हत्या के 29 दिन बाद एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी का भी तबादला कर दिया गया। इससे पहले हत्याकांड के ठीक बाद एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह और सीओ उझानी डा. देवेंद्र सिंह का तबादला किया जा चुका था। अब एसपी सिटी के तबादले को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

    वहीं दूसरी ओर इस हत्याकांड के मुख्य आरोपित अजय प्रताप सिंह की हालत बिगड़ने पर उसे जेल से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जहां करीब 12 घंटे तक भर्ती रखे जाने के बाद विभिन्न जांच आदि कराई गईं। इसके बाद चिकित्सकों ने हालत में सुधार होने की बात कह कर लौटा दिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद फिर उसे बुलाया जा सकता है।

    दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव सैजनी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीबीजी प्लांट के दो अधिकारियों की हत्या 12 मार्च को गांव निवासी अजय प्रताप सिंह ने कर दी थी। इसके बाद वह खुद जाकर सरेंडर हो गया था। लेकिन रात में तमंचा बरामदगी के बाद कहकर पुलिस से उसकी मुठभेड़ हुई और उसके दोनों पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया था।

    इसके बाद से वह जेल में है। बाद में उसके साथी धर्मेंद्र और मुनेंद्र को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं बुधवार को उसका सगा भाई केशव जो इस हत्या की साजिश में नामजद किया गया है उसने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही उसके भाई चंद्रशेखर जो प्लांट कर्मी पर जानलेवा हमले और रंगदारी के मामले में नामजद था, उसने भी सरेंडर कर दिया था। अब तक कुल पांच आरोपित जेल जा चुके हैं। वहीं हत्याकांड के बाद इंस्पेक्टर और दारोगा का निलंबित किया गया और एसएसपी व सीओ उझानी को जिले से हटा दिया गया था।

    जिस सर्किल में यह घटना हुई उसमें सिर्फ एसपी सिटी ही थे जिन पर आंच नहीं आई थी। लेकिन अब 29 दिन बाद जब एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी का तबादला चौथी वाह‍िनी पीएसी प्रयागराज के लिए हुआ तो लोगों ने इसे इसी हत्याकांड से जोड़ कर देखना शुरू कर दिया।

    हर कोई यही कह रहा था कि सिटी सर्किल में घटना हुई थी, इसीलिए एसपी सिटी को हटाया गया। हालांकि यह एक रुटीन तबादला भी हो सकता है, लेकिन जिले के लोग इसे इसी हत्याकांड से जोड़कर देख रहे हैं।

    अभिषेक कुमार सिंह होंगे एसपी सिटी

    2008 बैच के पीपीएस अभिषेक कुमार सिंह को बदायूं का नया एसपी सिटी बनाया गया है। वह अब तक एटीएस लखनऊ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। मूल रूप से बलिया के रहने वाले अभिषेक कुमार सिंह का प्रमोशन 2013 में एडिशनल एसपी के पद पर हुआ था। वह शुक्रवार को जिले में आकर कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।

    केशव को किया तलब, फिर भेजा जेल

    दोनों अधिकारियों की हत्या के मामले में अजय प्रताप के भाई केशव और तहेरे भाई अभय को साजिशकर्ता के रूप में नामजद किया गया है। इसमें केशव ने बुधवार को सरेंडर कर दिया था। जिसमें पुलिस ने उसे तलब कराया था।

    गुरुवार को आरोपित को न्यायालय लाया गया। जहां उसे फिर 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस इसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।

    यह भी पढ़ें- पुलिस को गच्चा देकर हत्यारोपी पहुंचा जेल! बदायूं पुलिस हाथ मलती रह गई, बंटी ने चला मास्टर स्ट्रोक