पुलिस को गच्चा देकर हत्यारोपी पहुंचा जेल! बदायूं पुलिस हाथ मलती रह गई, बंटी ने चला मास्टर स्ट्रोक
बदायूं के फैजगंज बेहटा में 31 मार्च को आसिफ उर्फ गुड्डू की प्रेम प्रसंग के चलते गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस हत्यारोपी बंटी की तलाश कर रही थी, ल ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
31 मार्च को सिसरका के जंगल में मिला था शव, प्रेम प्रसंग के चलते गला दबाकर की गई थी हत्या
जागरण संवाददाता, बदायूं। पिछले तीन महीने से लगातार फैजगंज बेहटा थाना बढ़ते अपराध के कारण चर्चा का विषय बन गया है। यहां चोरी की वारदात रुक नहीं रहीं और हत्या जैसी घटनाओं के आरोपित पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे। 31 मार्च को हुई हत्या के मामले में पुलिस आरोपित को ढूंढती रही और वह पुराने किसी मामले में कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया। हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी।
पुलिस आरोपित का रिमांड लेने की बात कह रही है, जिससे हत्या के मामले में चार्जशीट दाखिल की जा सके। बीते मंगलवार को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सिसरका के जंगल में खून से लथपथ व गले में काला गमछा फंसा हुआ एक शव मिला था।
जिसकी शिनाख्त फैजगंज बेहटा कस्बे के वार्ड संख्या आठ निवासी आसिफ उर्फ गुड्डू पुत्र इकबाल खां के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। मृतक के बेटे अमन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बीते सोमवार को तीन लोग उसके पिता को घर से बुलाकर ले गए।
जिसका सीसीटीवी कैमरे का वीडियो भी उसके पास है। सभी आरोपितों ने उसके पिता की गला दबाकर हत्या कर दी, और शव सिसरका के जंगल में फेंक दिया। मृतक के बेटे अमन की इस तहरीर पर फैजगंज बेहटा पुलिस ने तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
खबरें और भी
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया था। लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। जांच में पता चला कि बंटी को शक था कि आसिफ उर्फ गुड्डू उसकी प्रेमिका से बात करता है और उसके संबंध हैं। इसी के चलते बंटी ने उसे बुलाया और शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस बंटी की तलाश में थी लेकिन वह गच्चा देकर पुराने मामले में सरेंडर होकर जेल चला गया। अब पुलिस रिमांड लेकर सभी साक्ष्य एकत्र करेगी।
फैजगंज बेहटा में हुई हत्या के मामले में एक ही आरोपित था। उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। थाना पुलिस रिमांड लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी करेगी।
- अंकिता शर्मा, एसएसपी
यह भी पढ़ें- बदायूं डबल मर्डर: पुलिस को गच्चा देकर 'वकील' बन कोर्ट पहुंचे 50 हजारी इनामी भाई, फिल्मी अंदाज में सरेंडर