पड़ोसी ने टशन में खोदी खाली पड़ी अपनी जमीन, नींव दरकने से दो मंजिला आइस फैक्ट्री हुई धाराशायी
वजीरगंज में एक पड़ोसी द्वारा अपनी जमीन में गहरी खाई खोदने से एक दो मंजिला आइस फैक्ट्री ढह गई। खुदाई के दौरान फैक्ट्री की नींव क्षतिग्रस्त हो गई और पान ...और पढ़ें

HighLights
पड़ोसी ने अपनी जमीन में गहरी खाई खोद दी थी।
खुदाई से फैक्ट्री की नींव क्षतिग्रस्त होकर इमारत ढही।
कोई जनहानि नहीं, पर लाखों का सामान नष्ट हुआ।
पड़ोसी ने टशन में खोदी खाली पड़ी अपनी जमीन, नींव दरकने से दो मंजिला आइस फैक्ट्री हुई धाराशायी
संवाद सूत्र, वजीरगंज। पड़ोसी ने टशन में खाली पड़ी अपनी जगह में गहरी खाई खोद दी। खुदाई के वक्त नींव क्षतिग्रस्त होने से पानी टैंक का रिसाव होने से नींव दरक गई और कुछ ही घंटों में आइस फैक्ट्री की दो मंजिला बिल्डिंग भर-भराकर गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान अमोनिया गैस का रिसाव नहीं हुआ और न ही कोई जनहानि हुई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
कस्बे में मुरादाबाद -फर्रुखाबाद राजमार्ग पर ग्रीन हाउस के समीप गौरव वार्ष्णेय की आइस फैक्ट्री है। आइस फैक्ट्री की बिल्डिंग के बराबर गौरव के तहेरे भाई का भूमि है। आरोप है कि तहेरे भाई के पुत्र व गौरव की किसी बात को लेकर मंगलवार को कहासुनी हो गई थी।
इसी से क्षुब्ध होकर बुधवार को गौरव के तहेरे भाई ने आइस फैक्ट्री के बगल से अपनी जगह में जेसीबी से गहरी व लंबी खाई खुदवा दी।
आरोप है कि खुदाई के वक्त जेसीबी से फैक्ट्री की नींव क्षतिग्रस्त हो जाने से पानी का टैंक फट जाने से पानी खाई में भर गया। कुछ देर बाद ही आइस फैक्ट्री की दो मंजिला बिल्डिंग नींव दरकने से भर भराकर गिर गई। बिल्डिंग गिरने से वहां खड़े कई वाहन व उसमें रखा लाखों का सामान भी नष्ट हो गया। इस हादसे के बाद पीड़ित ने आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई को थाने में तहरीर दी गई है।