Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं के सरकारी अस्पताल में वैक्सीनेशन के बाद 4 माह के मासूम की मौत, हंगामा; एक ही दिन में 5 इंजेक्शन लगाने का आरोप

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 09:32 PM (IST)

    बदायूं के जिला पुरुष अस्पताल में वैक्सीनेशन के बाद चार माह के मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने कर्मचारी पर एक साथ पांच टीके लगाने और लापरवाही का आरोप लग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चार माह के मासूम की वैक्सीनेशन के बाद मौत।

    2. परिजनों ने एक साथ पांच टीके लगाने का आरोप लगाया।

    3. लापरवाही के आरोप में अस्पताल में हंगामा, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, बदायूं। जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी के कक्ष संख्या 18 में गुरुवार को वैक्सीनेशन के बाद चार माह के एक मासूम की मौत हो गई। थाना उझानी क्षेत्र के गांव कलुआठेर निवासी कुंवरपाल के चार माह के बेटे का वैक्सीनेशन होना था। आरोप है कि एक ही दिन में एक या दो नहीं बल्कि पांच वैक्सीन के इंजेक्शन लगा दिए गए। 

    परिजनों का आरोप है कि कर्मचारी सुमन ने लापरवाही करते हुए एक साथ वैक्सीन के इंजेक्शन लगाए। जिसके कुछ देर बाद उसे तेज बुखार आया और हालत बिगड़ गई। पहले बच्चे को जिला महिला अस्पताल, फिर शाम को मेडिकल कालेज रेफर किया गया। जहां देर शाम चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    इसके बाद स्वजन ने अस्पताल पहुंचकर वैक्सीनेशन करने वाली कर्मचारी पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर जिला अस्प्ताल के सीएमएस पहुंच गए। मामले की जांच और कर्मचारी से पूछताछ की जा रही हे।