Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: इस सीट पर मैदान में भाजपा-सपा के दिग्गज, मायावती को अभी कद्दावर नेता का इंतजार!, सियासी गणित समझ रही बसपा

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 05:04 PM (IST)

    Lok Sabha Election Badaun Seat मैदान में कूदे भाजपा सपा के दिग्गज बसपा का टिकट अटका। मजबूत मुस्लिम उम्मीदवार उतारने की बात कह रहे पार्टी के जिम्मेदार। ...और पढ़ें

    बदायूं पर मैदान में भाजपा-सपा के दिग्गज, मायावती को अभी कद्दावर नेता का इंतजार, सियासी गणित समझ रही बसपा
    बदायूं पर मैदान में भाजपा-सपा के दिग्गज, मायावती को अभी कद्दावर नेता का इंतजार, सियासी गणित समझ रही बसपा

    HighLights

    1. बसपा अभी नहीं दर्ज कर सकी है बदायूं सीट पर जीत
    2. सबसे पहले सपा ने प्रत्याशी की थी घाेषणा

    जागरण संवाददाता, बदायूं। संसदीय सीट बदायूं पर बसपा ने अभी तक जीत तो दर्ज नहीं कर सकी है, लेकिन चुनाव में अपना दमखम जरूर दिखाती आ रही है। भाजपा और सपा ने तो अपने पत्ते खोल दिए हैं। उनके महारथी चुनावी समर में कूद चुके हैं, लेकिन बसपा का टिकट अटक गया है।

    मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारने की कोशिश में जुटी पार्टी की अब तक दमदार उम्मीदवार की तलाश पूरी नहीं हो सकी है। दावा तो किया जा रहा है कि टिकट लगभग फाइनल हो चुका है, लेकिन दो दिन बाद ही स्थिति साफ होगी।

    सपा ने सबसे पहले किया प्रत्याशी घाेषित

    टिकट वितरण के मामले में इस बार सपा सबसे आगे रही है। पहले दो बार यहां से सांसद रह चुके धर्मेंद्र यादव का टिकट घोषित कर दिया था। उन्होंने चुनाव अभियान भी शुरू कर दिया था, लेकिन विपक्षी दलों के टिकट घोषित होने से पहले ही टिकट बदल दिया। इनकी जगह राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव को मैदान में उतार दिया। वजह, पार्टी के भीतर गुटबंदी मानी जा रही है।

    Read Also: मथुरा का सियासी रण हुआ रोचक, हेमा मालिनी के खिलाफ कांग्रेस ने ओलंपिक मेडल विजेता विजेंद्र सिंह पर लगाया दांव

    भाजपा का टिकट घोषित होने के पहले बसपा के जिम्मेदार कह रहे थे कि भाजपा के टिकट का इंतजार किया जा रहा है, उसके तत्काल बाद पार्टी टिकट घोषित कर देगी, लेकिन भाजपा का टिकट घोषित हुए पांच दिन गुजर जाने के बाद भी पार्टी असमंजस की स्थिति में है।

    खबरें और भी

    लोकसभा चुनाव के शेड्यूल

    पार्टी के पदाधिकारी इतना तो कह रहे हैं कि मजबूत मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा, लेकिन कब तक इसका कोई सटीक जवाब देने की स्थिति में नहीं दिख रहे। माना जा रहा है कि दो दिन बसपा भी अपने पत्ते खोल देगी।

    Read Also: Varun Gandhi का टिकट कटा, तो ये क्या बोल गए राज्यमंत्री संजय गंगवार, गांधी परिवार पर एक बार फिर बोला हमला

    तीन दिन चाचा को चुनाव लड़ाएंगे धर्मेंद्र यादव

    सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव टिकट कटने के बाद चाचा शिवपाल सिंह यादव को चुनाव लड़ाने रविवार को आएंगे। वह तीन दिन तक बिसौली, बदायूं और सहसवान क्षेत्र में उनके साथ घूमेंगे। जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा है कि आयोजनों में शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि तो धर्मेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।