Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू ढेर, दरोगा और सिपाही घायल

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 11:54 PM (GMT+05:30)

    बदायूं में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू ढेर हो गया। वह इस्लाम नगर डकैती का मुख्य आरोपी था, इस दौर ...और पढ़ें

    घटना के बारे में जानकारी देतीं एसएसपी अंक‍िता शर्मा और इनसेट में ज‍ितेंद्र उर्फ ढालू की फाइल फोटो

    घटना के बारे में जानकारी देतीं एसएसपी अंक‍िता शर्मा और इनसेट में ज‍ितेंद्र उर्फ ढालू की फाइल फोटो

    HighLights

    1. चेक‍िंंग के दौरान फायर‍िंंग में सीने पर लगी गोली

    जागरण संवाददाता, बदायूं। थाना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नई जेल के पास देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी और इस्लाम नगर डकैती का मास्टरमाइंड जितेंद्र उर्फ ढालू मारा गया। चेकिंग के दौरान हुई इस फायरिंग में बदमाश की छाती में गोली लगी, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान बदमाशों की गोलीबारी में एक दरोगा और एक सिपाही भी घायल हुए हैं।

    बीती 20 मई की रात इस्लाम नगर में बिसौली रोड के पास रहने वाले निजाकत के घर पर एक सनसनीखेज डकैती पड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, इस पूरी वारदात का मुख्य मास्टरमाइंड जितेंद्र उर्फ ढालू फरार चल रहा था।

    WhatsApp Image 2026-07-01 at 10.59.15 PM

    मूल रूप से हापुड़ का रहने वाला जितेंद्र वर्तमान में संभल में रह रहा था और पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी पर डीआईजी द्वारा तीन दिन पहले ही 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

    एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि देर रात करीब साढ़े दस बजे सिविल लाइंस थाना पुलिस नई जेल के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने जब जितेंद्र को रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग कर दी।

    खबरें और भी

    आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोली जितेंद्र के सीने में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में शेखूपुर चौकी इंचार्ज दरोगा नीरज कुमार और सिपाही अविनाश चौधरी भी गोली लगने से घायल हो गए।

    तीन दिन पहले ही घोषित हुआ था इनाम

    इस्लाम नगर डकैती कांड के बाद से ही आरोपी जितेंद्र उर्फ ढालू पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन दिन पहले ही डीआईजी द्वारा जितेंद्र पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनामी बदमाश की गिरफ्तारी के लिए स्वाट और स्थानीय पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।

    जिला अस्पताल बना छावनी, सहम गए लोग

    देर रात मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घायल बदमाश और पुलिसकर्मियों को जब जिला अस्पताल लाया गया, तो भारी सुरक्षा बलों ने पूरे परिसर को घेर लिया।

    एसएसपी अंकिता शर्मा सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अचानक अस्पताल के छावनी में तब्दील होने से वहां मौजूद मरीज और तीमारदार कुछ समय के लिए सहम गए।

    यह भी पढ़ें- बदायूं में बड़ी कार्रवाई: जेल पहुंचे छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक का निलंबन तय, संगठन ने की नार्को टेस्ट की मांग