Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं डकैती कांड: पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली

    Updated: Tue, 26 May 2026 01:12 AM (IST)

    बदायूं के इस्लामनगर में किसान के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुठभेड़ के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार किए गए, जिनमें से तीन के पैर में गोली ...और पढ़ें

    इस्लामनगर डकैती कांड में शामिल पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार। AI जेनेरेटेड फोटो

    इस्लामनगर डकैती कांड में शामिल पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार। AI जेनेरेटेड फोटो

    HighLights

    1. पुलिस ने इस्लामनगर डकैती कांड का सफलतापूर्वक खुलासा किया।

    2. चंदौसी रोड पर मुठभेड़ के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार हुए।

    3. तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, एक सिपाही भी घायल।

    जागरण संवाददाता, बदायूं। इस्लामनगर के बिसौली रोड निवासी किसान निजाकत के घर हुई चर्चित डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सोमवार देर रात चंदौसी रोड पर उल्ला गांव के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पांच बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए।

    मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस का एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से डकैती में लूटे गए जेवरात, तीन तमंचे, कारतूस और खोखा बरामद किए हैं।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित संभल और हापुड़ के रहने वाले हैं। इनमें किशनपाल निवासी गांव जनेठा थाना बनियाठेर, मनोज निवासी प्रतापपुर थाना बहजोई, भूरा निवासी अतरौली थाना भोजपुर जनपद हापुड़, ओमवीर और दीपक निवासी बहजोई शामिल हैं। घायल बदमाशों में मनोज के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि दो अन्य बदमाशों के एक-एक पैर में गोली लगी है।

    बताया गया कि 19-20 मई की रात इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बिसौली रोड निवासी किसान निजाकत के घर सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया था। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर करीब 19 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार गिरोह की तलाश में जुटी हुई थी।

    सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश चंदौसी रोड की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने उल्ला गांव के जंगल के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

    खबरें और भी

    जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश घायल हो गए और पुलिस ने पांचों को दबोच लिया। मुठभेड़ में सिपाही अनुज चौधरी भी घायल हो गए। सभी घायलों को पहले रुदायन सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में बाइक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर, भंडारे में शामिल होने जा रहे दो साधुओं की हादसे में मौत

    यह भी पढ़ें- कानपुर में खूनी दबंगई: 19 से 24 साल के 4 लड़कों ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, पिता-पुत्र के शव घर पहुंचते ही मची चीख-पुकार