यूपी के इस जिले से गाजियाबाद और आगरा के लिए जल्द चलेंगी AC इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर
बदायूं से गाजियाबाद और आगरा के लिए जल्द ही एसी इलेक्ट्रिक बसें शुरू होंगी। बदायूं रोडवेज बस अड्डे पर चार्जिंग प्वाइंट तैयार है। शासन की एक कमेटी रूट क ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बदायूं। जिले के यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर मिलने जा रही है। अब गाजियाबाद और आगरा के लिए एसी इलेक्ट्रिक बसें शुरू होने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही इनकी शुरुआत हो सकती है। यहां बदायूं रोडवेज बस अड्डे पर चार्जिंग प्वाइंट भी बनकर तैयार हो गया है।
अब केवल इलेक्ट्रिक बसों के आने का इंतजार है। शासन की ओर से इस पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही यहां का सर्वे हो सकता है और फिर जो भी कमियां होंगी। उन्हें पूरी करवा कर बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के तहत बदायूं जिले को गाजियाबाद और आगरा जिले से जोड़ा जा रहा है। आगरा में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शुरू हो गया है। वहां चार्जिंग प्वाइंट भी बना हुआ है और गाजियाबाद में भी बनकर तैयार हो गया है। शासन की मंशा है कि गाजियाबाद से बदायूं और बदायूं से आगरा के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराया जाएगा।
इसके लिए बदायूं रोडवेज बस अड्डे पर भी चार्जिंग प्वाइंट बनवाया गया है। जिससे बीच में कोई रुकावट नहीं आएगी। कम से कम 200 किलोमीटर के बाद इलेक्ट्रिक बसें चार्ज हो सकेंगी।
बदायूं-दिल्ली रोड़ पर सबसे ज्यादा रोडवेज बसों का संचालन होता है और इसी रोड पर सबसे ज्यादा यात्रियों का आवागमन भी होता है। बदायूं डिपो के अनुसार इस रूट से सबसे ज्यादा आमदनी है, जिससे शासन भी लगातार इस रूट पर ध्यान दे रहा है। यात्रियों की मांग के चलते इस रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराया जा रहा है।
खबरें और भी
बताया जा रहा है कि शासन की ओर से एक कमेटी गठित कर दी गई है, जो गाजियाबाद, बदायूं और आगरा के चार्जिंग प्वाइंट का निरीक्षण करेगी और यहां जो भी कमियां होगी, उनमें जल्द ही सुधार करवा कर नई एसी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। इससे यात्रियों को और ज्यादा फायदा होगा। खासकर गर्मियों के मौसम में वह आराम से गाजियाबाद और आगरा तक का सफर कर सकेंगे। इन दोनों रूट पर जल्द ही बसों का संचालन शुरू हो सकता है।
यह भी पढ़ें- यूपी में घर बनाना हुआ महंगा, पत्थरों से लेकर मौरंग तक की दरों में होगी बढ़ोतरी
दोनों रूट पर बढ़ जाएगी बसों की संख्या
इस समय बदायूं डिपो की ओर से दिल्ली रूट पर करीब 65-70 बसें संचालित हो रही हैं। बदायूं डिपो के अलावा दिल्ली रूट पर कौशांबी, आनंद विहार, खुर्जा, बुलंदशहर डिपो की बसें भी चल रहीं हैं जबकि आगरा रूट पर बदायूं डिपो की एक-दो बस ही संचालित है। इलेक्ट्रिक बसें संचालित होने के बाद बसों की संख्या और बढ़ जाएगी। इनकी शुरूआत होने के बाद ही पता चलेगा कि रूट पर कितनी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी।
रोडवेज बस अड्डे पर चार्जिंग प्वाइंट बनकर तैयार हो गया है। उसका प्लेटफॉर्म भी बन गया है। इससे इलेक्ट्रिक बसों के जल्द शुरू होने का अनुमान है।
राजेश पाठक, एआरएम