बदायूं का 'खूनी' पुल अब बनेगा सुरक्षित: मुढ़ा पुख्ता पुल के लिए 104 करोड़ का बजट जारी, जानें कब से शुरू होगा निर्माण और क्या है नया प्लान
बदायूं के मुढ़ा पुख्ता पुल के निर्माण के लिए 104 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। 2023 की बाढ़ में बहने के बाद तीन साल से रुका यह पुल दातागंज को फरीदपुर ...और पढ़ें

मुढ़ा पुख्ता पुल
HighLights
इसी सप्ताह बजट आने की उम्मीद, एप्रोच रोड के लिए अधिग्रहण की जाएगी जमीन
24 नवंबर 2024 को इसी अधूरे पुल से कार गिरने से हुई थी तीन युवकों की मृत्यु
जागरण संवाददाता, बदायूं। 2023 में आई बाढ़ में बह गए मुढ़ा पुख्ता पुल का निर्माण पिछले तीन साल से अटका पड़ा था। इसके निर्माण के लिए आखिरकार धनराशि की स्वीकृति मिल गई है। जिले के दातागंज से बरेली के फरीदपुर को जोड़ने वाला यह पुल 104 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। शासन से स्वीकृति के बाद तय हो गया है कि पुल का निर्माण सेतु निगम करेगा जबकि एप्रोच रोड पीडब्ल्यूडी बनाएगी। एप्रोच रोड के लिए जमीनों का अधिग्रहण भी किया जाएगा।
होली से पहले काम शुरू कराने की तैयारी है। इसी सप्ताह इस पुल के निर्माण के लिए बजट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले के दातागंज क्षेत्र में रामगंगा नदी अधूरे मुढ़ा पुख्ता पुल से 24 नवंबर 2024 से कार गिरने से उसमें सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गई थी। यह पुल करीब दो साल से अधूरा पड़ा था। कार सवार युवक गूगल मैप से लोकेशन देखते हुए पुल पर चढ़ गए थे, जिससे हादसा हो गया था।
इसके बाद से ही इस पुल के निर्माण की मांग तेजी से शुरू हुई थी। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह इसके लिए लगातार प्रयासरत थे।31 जनवरी को उन्होंने जानकारी दी थी कि पुल के लिए 104 रुपये की मंजूरी मिल गई है। उनके प्रयास से ही करीब दो वर्षों से रुका माडल स्टडी का काम भी पूरा हुआ था।
आइआइटी रुड़की की टीम ने यहां माडल स्टडी करते हुए 200 मीटर पुल की लंबाई बढ़ाई जाने और 400 मीटर का संपर्क मार्ग और करीब चार किलोमीटर अतिरिक्त संपर्क मार्ग बनाए जाने की बात कही थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सौंप दी थी। इसके बाद शासन को इसके लिए फिर से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। जिसमें पुल निर्माण के लिए 155 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।
खबरें और भी
बताते हैं कि 104 करोड़ रुपये से इस पुल के निर्माण को मंजूरी दी गई थी इसके बाद से ही पुल निर्माण शुरू होने की स्थानीय लोग इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत यादव तो इस पुल के निर्माण के लिए धरना दे रहे थे। जिस पर उन्हें स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लिया था। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था।
आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही पुल का काम शुरू होगा। स्थानीय पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इसे लेकर निरीक्षण आदि कर लिया है। जल्द ही पुल का काम शुरू कराया जाएगा। बताते हैं कि पुल निर्माण के लिए जो 104 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, वह इसी सप्ताह मिलने की संभावना है। इसके बाद पुल का काम शुरू कराया जाएगा।
मुढ़ा पुख्ता पुल के लिए 104 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। जल्द ही धनराशि आवंटित हो जाएगी। इसके बाद एप्रोच रोड के लिए भूमि का अधिग्रहण और पुल निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।
- राजीव कुमार सिंह, दातागंज, विधायक
यह भी पढ़ें- बदायूं वालों को अभी और झेलनी होगी किल्लत! 24 घंटे पानी वाली योजना पर लगा 'ब्रेक', वजह जानकर रह जाएंगे हैरान