Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं वालों को अभी और झेलनी होगी किल्लत! 24 घंटे पानी वाली योजना पर लगा 'ब्रेक', वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 01:36 AM (IST)

    बदायूं में 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना भूमि न मिलने के कारण अधर में लटक गई है, जिससे कई माह की देरी तय है। पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी परियोजनाएं दो-त ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. मंडल के चार वार्डों में जलापूर्ति की कार्ययोजना, सिर्फ पीलीभीत-बरेली में समय से काम पूरा होने की संभावना

    2. शाहजहांपुर में दिसंबर में शुरू हुआ काम, पीलीभीत में भी परियोजना का लेट होना तय

    जागरण संवाददाता, बरेली। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे सातों दिन जलापूर्ति परियोजना बदायूं में अधर में लटकती दिख रही है। बदायूं में अब तक पानी की ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल निर्माण के लिए भूमि ही नहीं मिल सकी है। इससे परियोजना का कई माह पीछे होना तय माना जा रहा है। शाहजहांपुर में दिसंबर और पीलीभीत में अगस्त में काम शुरू होने के बाद परियोजना के दो से तीन माह पीछे जाने की संभावना जताई जा रही है।

    वहीं, बरेली में अब तक 60 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा होने और सभी कार्य तय समय यानी जुलाई तक पूर्ण होने की बात कही जा रही है।शासन ने अमृत-2.0 के तहत बरेली के वार्ड-23 इंदिरा नगर में 20 करोड़ रुपये, बदायूं नगर पालिका परिषद के वार्ड-तीन नेकपुर में 19.5 करोड़ रुपये, शाहजहांपुर के वार्ड-छह लोधीपुर में 20.5 करोड़ व पीलीभीत के सिविल लाइन नार्थ वार्ड में 24 करोड़ से 24 घंटे सातों दिन जलापूर्ति की मंजूरी दी है।

    परियोजना के तहत उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, रायबरेली, हरदोई, ललितपुर, जालौन, बांदा, कानपुर, इटावा, फर्रुखाबाद व झांसी के भी एक-एक वार्ड को शामिल किया गया है। एक-एक वार्डों में अलग से निकाले गए निविदा में किसी एजेंसी द्वारा प्रतिभाग नहीं किए जाने के बाद शासन की ओर से सभी 17 वार्डाें में काम की जिम्मेदारी मुंबई की यूनिवर्सल एमईपी प्रोजेक्टस एंड इंजीनियरिंग सर्विसेस लिमिटेड को दी है।

    जल निगम शहरी के अधीक्षण अभियंता केके कटियार ने बताया कि परियोजना के तहत वार्ड में सभी घरों को पानी की पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा। जिन क्षेत्रों में लाइन नहीं है वहां नई लाइन बिछेगी और पुरानी जर्जर लाइनाें को बदला जाना है। वर्तमान में बरेली में 20.05 किमी. वितरण प्रणाली, गृह संयोजन-3346, एवं दो नगर ट्यूबवेल का कार्य प्रस्तावित है।

    खबरें और भी

    इसके सापेक्ष में सात किमी. वितरण प्रणाली, दो ट्यूबवेल, 200 नग गृह संयोजन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। संभावना जताई कि जून अंतिम सप्ताह तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसी तरह, बदायूं में एक ओवरहेंड टैंक व दो ट्यूबवेल का निर्माण किया जाना है, इसके लिए 30 वर्गमीटर लंबा व 30 वर्गमीटर चौड़ाई क्षेत्रफल में भूमि की आवश्यकता है।

    इसके लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पीलीभीत में अगस्त और शाहजहांपुर में दिसंबर में कार्य शुरु किया गया है, उम्मीद जताई कि अक्टूबर तक दोनों क्षेत्र में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।


    यह भी पढ़ें- बरेली में हड़कंप: 220 शत्रु संपत्तियों पर प्रशासन का बड़ा 'हथौड़ा', 15 दिन में बदलेगा मालिकाना हक!