यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Badaun News: कमरे में फंदे पर लटके मिले दंपती के शव, बड़ा भाई पत्नी सहित फरार; मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Badaun Crime News In Hindi तरऊ गांव में उस वक्त खलबली मच गई जब एक घर में दंपती के शव फंदे पर लटके मिले। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस प्रथम दृश्य ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस इसे आत्महत्या भी मानकर चल रही है
- मृतका के पिता ने हत्या की बात की है
जागरण संवाददाता, बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगला तरऊ के एक घर में दंपती के शव फंदे पर लटके मिले। महिला के मायके पक्ष ने परिवार के लोगों पर ही हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है।
गांव नगला तरऊ निवासी श्रीपाल के दो बेटे थे। बड़ा बेटा रूपेश मजदूरी तो छोटा बेटा मनोज राजमिस्त्री का काम करता था। दोनों के पास 25 बीघा जमीन है। वह दोनों एक ही घर में अलग−अलग कमरे में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। दोनों भाइयों के बीच दो दिन पहले विवाद हुआ था।
कमरे में देखा तो फंदे पर लटके थे शव
पिता श्रीपाल के अनुसार सुबह दस बजे तक जब उनका छोटा बेटा मनोज और उसकी पत्नी रंजना कमरे से बाहर नहीं निकले तो अंदर झांककर देखा जहां उनके शव फंदे पर लटके मिले। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। शव मिलने के बाद से बड़ा भाई रूपेश अपनी पत्नी समेत फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: गुरु पूर्णिमा के लिए मंदिर की गाइडलाइन जारी; बीमार, बच्चे व बुजुर्ग भीड़ में आने से बचें
ये भी पढ़ेंः UP Weather: झमाझम बारिश या उमस आज फिर करेगी परेशान, पढ़िए कैसा रहेगा यूपी के जिलों में मौसम का हाल
नोटः रिपोर्टर मौके पर हैं और खबर में तथ्य जुटा रहे हैं। जैसे ही तथ्य आते हैं, खबर अपडेट कर दी जाएगी। तब तक आप हमारे साथ जुड़े रहिए।