Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं HPCL प्लांट में फिर गूंजेगी मशीनों की आवाज: 10 दिन में शुरू होगा संचालन, जानें क्या हुए बड़े बदलाव

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 06:45 AM (IST)

    बदायूं के सैजनी स्थित एचपीसीएल सीबीजी प्लांट 10 दिनों में फिर से शुरू होने की उम्मीद है। 12 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद बंद हुआ यह प्लांट नए अ ...और पढ़ें

    हिंदुस्तान पेट्रोलियम का सीबीजी प्लांट। जागरण

    हिंदुस्तान पेट्रोलियम का सीबीजी प्लांट। जागरण

    HighLights

    1. मानव प्रबंधन उपलब्ध कराने वाली कंपनी नहीं बदली जाएगी, वही कंपनी उपलब्ध कराएगी वेंडर और कर्मी

    जागरण संवाददाता, बदायूं। दातागंज तहसील के गांव सैजनी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीबीजी प्लांट को दोबारा शुरू कराने की कवायद अब अंतिम चरण में पहुंचती दिख रही है। प्रशासनिक और कंपनी सूत्रों के मुताबिक, यदि सब कुछ योजना के अनुरूप रहा तो अगले दस दिनों के भीतर प्लांट का संचालन फिर से शुरू किया जा सकता है।

    इसके लिए सुरक्षा, प्रबंधन और मानव संसाधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा चुके हैं। नए अधिकारियों की तैनाती के साथ ही मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली कंपनी भी तय हो चुकी है। 12 मार्च को सीबीजी प्लांट परिसर में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद से उत्पादन पूरी तरह बंद है।

    कंपनी प्रबंधन ने कई नामों पर मंथन करने के बाद उप महाप्रबंधक और सहायक मुख्य प्रबंधक के पदों पर नई तैनाती कर दी है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से इन अधिकारियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। माना जा रहा है कि नई टीम के साथ संचालन व्यवस्था को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाया जाएगा।

    वहीं, कर्मचारियों की भर्ती को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। प्लांट के लिए मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली कंपनी को नहीं बदला गया है। पहले की ही कंपनी एन-3-ई टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड को ही दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी कंपनी ने कुछ दिन पहले 85 कर्मचारियों को हटाया था।

    खबरें और भी

    अब यही कंपनी नए सिरे से वेंडर और कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। फिलहाल प्रशासन और कंपनी दोनों ही जल्द संचालन शुरू करने को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। हालांकि, जब तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं होती, तब तक स्थानीय स्तर पर यथास्थिति बनी रहेगी।

    गबन में मुकदमे के बाद अब निरस्त होगी राशन की दुकान

    हिंदुस्तान पेट्रोलियम के कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट के दो अधिकारियों के हत्यारोपित अजय प्रताप सिंह की मां किरण देवी की राशन की दुकान में गबन की पुष्टि के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।

    इस मामले में जिला पूर्ति विभाग के द्वारा सभी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी हैं। इसी के चलते अब तक जिस दुकान को निलंबित किया गया था। डीएसओ सतीश मिश्रा ने बताया कि अब इस दुकान को निरस्त कर दूसरे को आवंटित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की कर दी गई है।

    पश्चिमी उप्र में छिपे हैं फरार आरोपित

    हिंदुस्तान पेट्रोलियम के कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट के दो अधिकारियों के हत्यारोपित अजय प्रताप सिंह के पिता, ताऊ व भाइयों के खिलाफ पुलिस अब तक सात मुकदमे दर्ज कर चुकी है। इनमें से कई मामले ऐसे हैं जिनमें सात साल से अधिक की सजा है।

    इसके बाद भी अब तक आरोपित पुलिस को नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस के सामने इनकी गिरफ्तारी चुनौती बन चुकी है। ऐसी चर्चा सामने आई थी कि आरोपित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी जिले में छिपे हुए हैं। पुलिस उनकी लोकेशन के आधार पर लगातार तलाश कर रही है।


    यह भी पढ़ें- बदायूं: सैंजनी HPCL प्लांट में फिर लौटेगी रौनक, प्रशासन ने सुरक्षा घेरे के साथ पूरी की तैयारी