Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बदायूं में झाड़ फूंक कराने आईं महिलाओं से हैवानियत; चादर बेचने वाले राहत मिस्त्री ने बनाई अश्लील वीडियो

    Updated: Wed, 15 May 2024 02:31 PM (IST)

    बदायूं में महिला जायरीनों से हैवानियत करने वाला आरोपित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक ने दुष्कर्म दो ने छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशोरी स ...और पढ़ें

    बदायूं में महिला जायरीनों से हैवानियत, आरोपित गिरफ्तार
    बदायूं में महिला जायरीनों से हैवानियत, आरोपित गिरफ्तार

    HighLights

    1. एक महिला ने एसएसपी से सुनाई अपने साथ हुई घटना
    2. किशाेरी के साथ दुष्कर्म का वीडियो भी हुआ है वायरल

    जागरण संवाददाता, बदायूं। दूरदराज से आने वाली महिला जायरीन (श्रद्धालु) से हैवानियत की गई। बड़े सरकार की दरगाह के बाहर चादर बेचने वाला राहत मिस्त्री उन्हें झांसे में लेकर दुकान में बुलाता, दुष्कर्म करता था। एक महिला की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई तो दो अन्य ने भी आपबीती सुनाई।

    मंगलवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध तीन महिलाओं की ओर से दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट, धमकाने, दुष्कर्म के प्रयास की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की गईं। इस बीच किशोरी से दुष्कर्म करते हुए उसका वीडियो भी प्रसारित हुआ है। पुलिस उसकी भी जांच करा रही।

    सीओ आलोक मिश्र का कहना है कि वीडियो में दिख रही पीड़ित के बारे में जानकारी जुटाई जा रही। बड़े सरकार की दरगाह पर दूरदराज से जायरीन पहुंचते हैं। इनमें मानसिक रूप से परेशान लोग व तीमारदार उपचार के लिए रुक भी जाते हैं।

    ये भी पढ़ेंः Muzaffarnagar: दूसरे निकाह के लिए दूल्हा बना था शाैहर, पहली पत्नी पहुंची और फिर...मेहंदी वाले हाथाें में लगी हथकड़ी!

    चादर की दुकान चलाता है राहत मिस्त्री

    पुलिस के अनुसार, परिसर में राहत मिस्त्री चादर बिक्री की दुकान संचालित करता है और उसके हिस्से में घर भी बना लिया है। सोमवार को बिजनौर से आई महिला जायरीन ने एसएसपी आलोक प्रियदर्शी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह बच्चे के साथ उपचार कराने के लिए आई थी। 15 दिन पहले चादर बेचने वाला राहत बहाने से दुकान के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा, मुंह में कपड़ा ठूस दिया, जान से मारने की धमकी दी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः पत्नी झगड़कर चली गई मायके, पति मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचा नगर पंचायत, शामली में सामने आया अजब केस

    आए दिन करता है लड़कियों का शाेषण

    महिला का आरोप था कि राहत मिस्त्री आए दिन युवतियों, किशोरियों और महिलाओं का शारीरिक शोषण करता है। दो अन्य महिलाओं ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने भी शिकायती पत्र दिया कि उसने दुष्कर्म का प्रयास किया था। सीओ ने बताया कि आरोपित राहत मिस्त्री के बारे में कई जानकारियां मिली हैं। दरगाह के आसपास दुकानें संचालित करने वाले कुछ अन्य लोगों से भी सूचनाएं जुटाई जा रही हैं।