Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Muzaffarnagar: दूसरे निकाह के लिए दूल्हा बना था शाैहर, पहली पत्नी पहुंची और फिर...मेहंदी वाले हाथाें में लगी हथकड़ी!

    Updated: Wed, 15 May 2024 11:27 AM (IST)

    दूसरा निकाह करने पहुंच दूल्हा पहली पत्नी ने किया हंगामा। दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि उसने बिना बताए दूसरी शादी की है। पहली पत्नी ने ...और पढ़ें

    दूसरा निकाह करने पहुंच दूल्हा, पहली पत्नी ने किया हंगामा
    दूसरा निकाह करने पहुंच दूल्हा, पहली पत्नी ने किया हंगामा

    HighLights

    1. मारपीट की सूचना पर पहुंची ने दूल्हे को हिरासत में लिया
    2. मारपीट की घटना से मच गई खलबली

    संवाद सूत्र, जागरण, बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर। गांव मंदवाड़ा में दूसरे निकाह के दौरान पहुंची पहली पत्नी ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को पकड़कर थाने ले आई। दोनों पक्ष में समझौता वार्ता चल रही है।

    सहारनपुर के गंगोह के मोहल्ला छाता निवासी सावेज पुत्र तहसीन क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा में इंतजार की पुत्री से निकाह करने पहुंचा था। मंगलवार को निकाह के बाद रुखसती का कार्यक्रम चल रहा था।

    इसी दौरान सावेज की पहली पत्नी साहिबा पुत्री जानबाज निवासी नानौता सहारनपुर अपने स्वजन के साथ मौके पर पहुंच गई। साहिबा ने जमकर हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। उनकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसने एक पुत्री को भी जन्म दिया था।

    Read Also: UP News: बुलंदशहर में पत्नी की खाैफनाक हत्या, ईंटें भरकर सिल दिया लाश का बोरा और नहर में फेंका, पुलिस भी रह गई हैरान

    आपस में भिड़ गए स्वजन और बराती

    वर्ष 2023 से मामला कोर्ट में चल रहा है। गांव मंदवाड़ा में हंगामा देख दूल्हे के साथ आए बराती और पहली पत्नी के स्वजन आपस में भिड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हंगामा होते देख पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई। उनके पीछे अन्य दोनों पक्ष भी थाने पर पहुंच गए।

    Read Also: Weather Update: यूपी के 50 से अधिक जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, आगरा में 45 डिग्री पहुंच सकता है तापमान

    दूल्हे पक्ष का कहना है कि पहली पत्नी से समझौता हो गया था, जिसमें उन्होंने सभी सामान व रकम अदा कर दी थी। अब वह लोग समझौते को गलत बता रहे है। पुलिस दोनों पक्ष से जानकारी कर रही थी। दोनों पक्ष आपस में भी समझौता वार्ता में जुटे है। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि उनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मामले की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी