यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pictures of Aditya Yadav: कॉलेज के समय की तस्वीरें..., पूल पार्टी की वायरल फोटोज पर आदित्य यादव ने दिया करारा जवाब
Pictures Of Aditya Yadav Goes Viral UP News सपा प्रत्याशी आदित्य यादव की पूल पार्टी की तस्वीरें वायरल होने के बाद भाजपा ने सपा प्रत्याशी का घेराव करना ...और पढ़ें

HighLights
- बदायूं से सपा प्रत्याशी हैं आदित्य यादव
- पूल पार्टी की तस्वीरों पर कहा, निजी जीवन पर प्रहार कर रहे भाजपाई
जागरण संवाददाता, बदायूं। लोकसभा क्षेत्र बदायूं से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आदित्य यादव की कुछ प्राइवेट तस्वीरें सोमवार को इंटरनेट मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म पर सामने आईं। इसमें आदित्य अपनी कुछ महिला मित्र के साथ नजर आ रहे हैं।
प्रसारित तस्वीरों के साथ पूल पार्टी में आदित्य के हाेने की बात कही जा रही है। इस पर आदित्य ने भी जवाब दिया है। उन्होंने इन तस्वीरों को कालेज के समय की बताया हे। कहा कि भाजपा के लोग अपनी हार को देख निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है।
तीन फोटो पोस्ट कीं
सोमवार सुबह इंटरनेट मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर महेंद्र विक्रम नाम के यूजर ने तीन फोटो पोस्ट कीं। जिसमें लिखा बदायूं वाले जल्दी पहचान लेंगे। लड़के हैं लड़कों से गलती हो जाती है। दावा किया कि फोटो असली हैं और 2012 की हैं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद बदायूं के भाजपाइयों ने इसके लिंक को अलग अलग ग्रुप में शेयर करना शुरू कर दिया। कई भाजपाइयों ने अपने फेसबुक पर भी इन फोटो को अपलोड कर नई सपा है नई हवा है लिखकर पोस्ट किया।
ये भी पढ़ेंः Mankameshwar Mahadev Agra; गर्मी में बदल गया श्रीमन:कामेश्वर महादेव का खानपान व दिनचर्या, पट खुलने का समय भी बदला
आदित्य यादव की तस्वीरों में पूल की तस्वीरें
प्रसारित हो रही इन तीन तस्वीरों में सपा प्रत्याशी आदित्य यादव और उनके साथ उनकी कुछ महिला मित्र नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह स्वीमिंग पूल में अपनी महिला मित्र के साथ दिख रहे हैं तो शेष दोनों तस्वीरें पूल के बाहर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए भाजपाइयों ने सपा प्रत्याशी के महिलाओं के सम्मान करने के तरीके को लेकर घेरना शुरू कर दिया।
खबरें और भी
आदित्य ने दिया जवाब
इसके बाद खुद आदित्य यादव ने सामने आ कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जो तस्वीर प्रसारित हो रही हैं वह काफी पुरानी हैं। मेरी व्यक्तिगत तस्वीरें कॉलेज के समय की हैं। भाजपाई अपनी हार के डर से बौखला गए हैं। इसके चलते ही वह व्यक्तिगत और निजी जीवन पर प्रहार कर रहे हैं। यह बेहद निम्न स्तर की राजनीति है।