Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं में दवा व्यापारी से दो लाख लूटे, 10 दिन में तीसरी लूट की घटना पुलिस के बनी चुनौती

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 09:51 AM (IST)

    बदायूं में मंगलवार रात स्कूटी सवार बदमाशों ने एक दवा व्यापारी से दो लाख रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस रात से ही बदमाशों की तलाश में जुटी है, य ...और पढ़ें

    लूट की घटना के बाद जांच करती पुलिस।

    लूट की घटना के बाद जांच करती पुलिस।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बदायूं। शहर कोतवाली के मुहल्ला हुसैनी गली निवासी अंशुमान की मढ़ई चौक पर अंशु इंटरप्राइजेज नाम से दवा की थोक की दुकान है। वह मंगलवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर की गली में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने आकर उनकी बाइक को धक्का देकर गिरा दिया और उनसे बैग लूटकर फरार हो गए।

    रात से ही पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में लगी

    बैग में दो लाख रुपये और दो मोबाइल फोन थे। घटना के बाद पीड़ित अंशुमान ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। रात से ही पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हैं। लेकिन उनका अब तक कुछ पता नहीं चला है। जिले दस दिन के भीतर यह तीसरी लूट की घटना है।

    यह भी पढ़ें- शिवाजी म्यूजियम और यूनिटी मॉल निर्माण में धीमी गति क्यों? आगरा DM मनीष बंसल ने मांगा जवाब