Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिवाजी म्यूजियम और यूनिटी मॉल निर्माण में धीमी गति क्यों? आगरा DM मनीष बंसल ने मांगा जवाब

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 09:45 AM (GMT+05:30)

    डीएम मनीष बंसल ने आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम और यूनिटी मॉल का निरीक्षण किया। म्यूजियम के निर्माण कार्य की धीमी गति पर अधिकारियों से जवाब ...और पढ़ें

    छत्रपति शिवाजी म्यूजियम के नक्शा को देखते जिलाधिकारी मनीष बंसल ।साथ हैं अन्य अधिकारी। सौजन्य सूचना विभाग

    छत्रपति शिवाजी म्यूजियम के नक्शा को देखते जिलाधिकारी मनीष बंसल ।साथ हैं अन्य अधिकारी। सौजन्य सूचना विभाग

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आगरा। डीएम मनीष बंसल ने मंगलवार को निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम और शिल्पग्राम स्थित यूनिटी माल का निरीक्षण किया। म्यूजियम का कार्य धीमी गति से चलने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया गया। 31 दिसंबर तक कार्य को पूरा करने पर जोर दिया।

    म्यूजियम के बेसमेंट और भूतल पर प्रस्तावित कार्यों को पूरा कर इसे चालू करने के निर्देश दिए। डीएम ने बंद पड़े मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए भी कहा।

    डीएम ने किया निरीक्षण

    डीएम मनीष बंसल मंगलवार दोपहर सबसे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम पहुंचे। प्रोजेक्ट का ले-आउट देखा। अब तक 76 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। 95 मजदूर कार्य कर रहे हैं। 31 दिसंबर तक कार्य पूरा होने की समय सीमा तय की गई है। डीएम ने कार्य की गति बढ़ाने पर जोरदिया। शिल्पग्राम में यूनिटी माल का प्रेजेंटेशन देखा। 128 करोड़ रुपये से माल का निर्माण हो रहा है। 14 नवंबर तक कार्य पूरा होगा। 128 दुकानें बनेंगी और 172 वाहनों की पार्किंग हो सकेगी।

    बंद पड़े मल्टीलेवल कार पार्किंग का शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    डीएम ने तेजी से कार्य पूरा करने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि 128 के बदले 300 मजदूरों को कार्य के लिए लगाया जाना चाहिए। पांच मई तक मजदूरों की संख्या 300 करने पर जोर दिया।

    डीएम ने मल्टीलेवल कार पार्किंग का भी निरीक्षण किया। वहीं डीएम ने कैलाश मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। द्वितीय चरण में यमुना घाट का निर्माण, भंडार गृह, यमुना दर्शन डेक, पाथवे का निर्माण चल रहा है। अब तक 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। डीएम ने मुख्य गेट के पास रखे ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह रखने के निर्देश दिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Weather Today: आगरा में मौसम का बदलाव, बूंदाबांदी ने दी गर्मी से राहत; आज और कल बारिश का अनुमान