Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चर्चित सास-दामाद के बाद अब समधी-समधन की लव स्टोरी...; साथ जिएंगे और मरेंगे, पति बोला- 'तीसरी बार भागी पत्नी'

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sat, 19 Apr 2025 12:22 PM (IST)

    Badaun Love Story बदायूं में एक महिला अपने समधी के साथ भाग गई जिसके बेटे से उसकी बेटी की शादी हुई है। पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पति का आरो ...और पढ़ें

    Badaun News: प्रस्तुतीकरण के लिए महिला का सांकेतिक फोटो उपयोग किया गया है।
    Badaun News: प्रस्तुतीकरण के लिए महिला का सांकेतिक फोटो उपयोग किया गया है।

    HighLights

    1. समधन को ले गया समधी, पति ने पुलिस से की शिकायत
    2. पुलिस के मुताबिक अपने भाई के घर पर है महिला

    संस, जागरण। दातागंज। Badaun News: अलीगढ़ में एक महिला अपने दामाद के साथ ही भाग गई और उसे अपना पति बना लिया। उसी तरह बदायूं की एक महिला अपने समधी के साथ ही चली गई। उसी समधी के बेटे को उसकी बेटी ब्याही थी। मामला सामने आने के बाद पति ने अपने समधी के खिलाफ शिकायती पत्र पुलिस को दिया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला अपने भाई के घर है। वह शनिवार को दातागंज कोतवाली पहुंचेगी तब पूरा सच सामने आएगा।

    कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की बेटी की शादी बदायूं शहर में हुई है। उसके बाद से दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना जाना हो रहा था। बेटी का ससुराल भी अपने समधी के घर पर खूब आता जाता था। उसका समधी ट्रक चालक है, जिससे वह अक्सर बाहर रहता था। इससे समधी की मुलाकात समधन से होती थी। इसी दौरान दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

    महिला के पति ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले समधी किराये की गाड़ी लेकर आया और उसकी पत्नी को ले गया। बताया जा रहा है कि इसके बारे में परिवार वालों को भी जानकारी थी। महिला के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी की शादी समधी के बेटे से हुई है। उससे छोटी एक बेटी और दो बेटे हैं। इससे उन्होंने महिला का पीछा भी नहीं किया लेकिन पुलिस को तहरीर दी।

    इस पर पुलिस का कहना है कि महिला ने खुद को अपने भाई के घर पर होना बताया है। वह शनिवार को कोतवाली आकर अपने बयान दर्ज कराएगी। वह जिसके साथ जाना चाहेगी, चली जाएगी।

    पति बोला- पहली बार नहीं तीसरी बार गई है समधी के साथ

    महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी कोई पहली बार समधी के साथ नहीं गई है। वह तीसरी बार उसके साथ गई है। जब भी बच्चे उसे रोकने का प्रयास करते थे। तो वह उन्हें पीटने को कहती थी।

    खबरें और भी

    Read Also: यूपी की सास-दामाद की चर्चित जोड़ी में आया नया अपडेट: सपना ने उठाया ऐसा कदम, हैरान रह गए बच्चे और पति

    महिला के पति ने तहरीर दी है। उसके आधार पर महिला से बात की गई। उसने बताया कि वह अपने भाई के घर पर है। वह शनिवार को कोतवाली आएगी। उसके बाद कुछ पता चलेगा। - गौरव बिश्नोई, इंस्पेक्टर दातागंज

    Read Also: प्रेमी संग रहने के लिए पति से बेवफाई... चार बच्चों की मां ने चूहे मार दवा देकर की हत्या, पुलिस के लिए चुनौती बना फंदा