Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बदायूं से शिवपाल यादव नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव! सभी अटकलों पर लगा विराम, सपा ने आदित्य के नाम का लिया पर्चा

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 09:45 PM (GMT+05:30)

    बदायूं लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर कई तरह की अकटलें लगाई जा रही है लेकिन शुक्रवार को इन अटकलों पर कुछ हद तक विराम लग गया। सपा न ...और पढ़ें

    भाजपा से दुर्विजय ने कराया नामांकन, सपा ने आदित्य के लिए खरीदा पर्चा
    भाजपा से दुर्विजय ने कराया नामांकन, सपा ने आदित्य के लिए खरीदा पर्चा

    HighLights

    1. भाजपा से दुर्विजय ने कराया नामांकन, सपा ने आदित्य के नाम लिया पर्चा
    2. सपा उम्मीदवार को 15 को भरेंगे पर्चा, दुर्विजय 18 को दोबारा कराएंगे नामांकन
    3. भाजपा से दुर्विजय ने कराया नामांकन, सपा ने आदित्य के नाम लिया पर्चा

    जागरण संवाददाता, बदायूं। (Lok Sabha Election 2024) लोकसभा चुनाव में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने सुबह अधिसूचना जारी कर नामांकन की प्रक्रिया आरंभ कर दी। पहले ही दिन मुहुर्त देखकर भाजपा से क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

    सपा ने राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव के नाम पर्चा खरीद कर स्थिति साफ कर दी कि चुनाव वही लड़ेंगे। पहले दिन भाजपा और सपा प्रत्याशियों समेत 13 लोग पर्चे ले गए।

    कलक्ट्रेट में नामांकन स्थल को सजाकर एसडीएम, सीओ समेत पुलिस कर्मियों का पहरा लगा दिया गया था। पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था तो की थी, लेकिन भीड़ ज्यादा न होने से आवागमन सामान्य बना रहा। इक्का-दुक्का लोग आकर पर्चा खरीद कर ले जाते रहे।

    दुर्विजय सिंह शाक्य ने दाखिल किया नामांकन पत्र

    भाजपा ने 18 अप्रैल को नामांकन कराने की तारीख दी थी, लेकिन दोपहर में दुर्विजय सिंह शाक्य ने मुहुर्त दिखाकर पहले शक्ति पीठ नगला मंदिर में मत्था टेका उसके बाद पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक और प्रदेश मंत्री डीपी यादव के साथ सादगी से कलक्ट्रेट पहुंचकर रिटर्निंग आफिसर मनोज कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

    उन्होंने कहा कि आज मुहुर्त के अनुसार पर्चा भरा है, 18 अप्रैल को भी प्रांतीय नेताओं के साथ नामांकन कराएंगे। उन्होंने कहा कि रोजगार के साथ विकास उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर लोकसभा संयोजक हरिओम पाराशरी, राजीव सिंह गौर एडवोकेट, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य मौजूद रहे। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव और शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव कलक्ट्रेट पहुंचे और आदित्य यादव के नाम से पर्चा खरीदा।

    खबरें और भी

    बदायूं से आदित्य कर रहे प्रचार

    बता दें कि सपा ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव को टिकट दिया है। जबकि चुनाव प्रचार में आदित्य यादव को ही आगे किया जा रहा था। इससे असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। सपा जिलाध्यक्ष ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि जनता की मांग है, इसलिए आदित्य यादव ही चुनाव लड़ेंगे।

    भाजपा और सपा के प्रतिनिधि चार-चार सेट पर्चा ले गए हैं, जबकि पांच अन्य लोगों ने भी पर्चा खरीदा है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। पर्चा का वितरण निश्शुल्क किया जा रहा है।

    नामांकन के लिए सिर्फ चार दिन का समय

    शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया आरंभ हुई। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है। इसमें 13, 14 और 17 को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं होंगे। इसलिए अब नामांकन कराने के लिए सिर्फ चार दिन का समय बचा है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी के लिए 22 अप्रैल का समय तय किया गया है, इसी दिन चुनाव चिह्न का आवंटन भी होगा। सात मई को मतदान और चार जून को मतगणना होगी।

    इसे भी पढ़ें: धर्मेंद्र यादव व निरहुआ के खिलाफ बसपा की खास रणनीति, मायावती के इस करीबी को आजमगढ़ से दिया टिकट