विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस दिग्गज नेता को मोदी मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह, पीएम आवास पहुंचे; सियासी अटकलें तेज

Published: Sun, 09 Jun 2024 01:49 PM (IST)

UP Politics राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद बढ़ गई है। पीएम आवास पर ...और पढ़ें

बीएल वर्मा भी पीएम आवास पर चाय पार्टी में पहुंचे
बीएल वर्मा भी पीएम आवास पर चाय पार्टी में पहुंचे

जागरण संवाददाता, बदायूं। राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद बढ़ गई है। पीएम आवास पर हुई संभावित मंत्रियों की बैठक में वह भी शामिल हुए।

बदायूं संसदीय सीट पर भाजपा भले ही चुनाव हार गई है, लेकिन बीएल वर्मा के मंत्री बनने की संभावना बनी हुई है। पिछली सरकार में वह सहकारिता राज्यमंत्री रहे थे।

पीएम मोदी, अमित शाह से निकटता होने की वजह से इनके दोबारा मंत्री बनने की संभावना बनी हुई है। सुबह पीएम आवास पर चाय पार्टी में शामिल होने से अब तय माना जा रहा है। हालांकि अभी तय नहीं हो सका है कि कैबिनेट मंत्री बनेंगे या राज्यमंत्री।

इसे भी पढ़ें: तार, आधार और अधर में अटकी हुई 'सरकार'; नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण से पहले अखिलेश यादव ने शायरी अंदाज में कसा तंज

इसे भी पढ़ें: यूपी में आचार संहिता हटते ही प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अमेठी-कानपुर समेत कई जिलों में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।