Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दूल्हे की कार से टकराकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, मां-बेटी की मौत; बदायूं में हुआ हादसा

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 11:12 AM (IST)

    यह दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे, जबकि कार में सवार दूल्हा बाल-बाल बच गया। ...और पढ़ें

    हादसे की क्षतिग्रस्त कार।

    हादसे की क्षतिग्रस्त कार।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, उघैती। इस्लामनगर मार्ग पर सोमवार देर रात एक हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार कार की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और उसमें मां-बेटी की मृत्यु हो गई। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने इस्लामनगर क्षेत्र के गांव समसपुर जा रहे थे और जो कार टकराई थी। उसमें भी एक दूल्हा सवार था। वह अपने परिवार के साथ बाल-बाल बच गया। हादसे में घायल नौ लोगों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।

    उघैती इस्लामनगर मार्ग पर हुआ हादसा

    उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा निवासी रितिक की मौसेरी की बहन की सोमवार रात इस्लामनगर क्षेत्र के गांव समसपुर में शादी थी। इससे परिवार व आसपास के करीब 10-15 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने समसपुर गांव जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली उघैती थाना क्षेत्र में इस्लामनगर मार्ग पर पहुंचा था।

    ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाहर निकाले सभी

    तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार उससे जोरदार टकरा गई, जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और सभी लोगों में चीख पुकार मच गई। कुछ लोग खुद ही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाहर निकल आए और कुछ लोगों को बाद में निकाला गया।

    एक शादी समारोह में जा रहे थे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार

    इस हादसे में गांव बसोमा निवासी सुमन पत्नी हरदीप और उनकी तीन माह की बेटी की मृत्यु हो गई जबकि 14 वर्षीय शिवानी पुत्री रिंकू, 10 वर्षीय माही पुत्री सोमवीर, 15 वर्षीय ज्योति पुत्री सुरेश, 40 वर्षीय सुनीता पत्नी जितेंद्र, 32 वर्षीय ओमानदेही पत्नी सौदान, 26 वर्षीय खुशबू पत्नी शिवराज, 60 वर्षीय जयदेवी पत्नी कृष्ण मुरारी, 45 वर्षीय वीर पत्नी कन्हैयालाल और 16 वर्षीय वर्षा पुत्री ब्राहम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गई।

    खबरें और भी

    इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मां-बेटी के शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- शादी समारोह में मौसा ने किया छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, शाहजहांपुर पुलिस ने भेजा जेल