Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी समारोह में मौसा ने किया छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, शाहजहांपुर पुलिस ने भेजा जेल

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 11:03 AM (IST)

    शाहजहांपुर के खुदागंज में एक शादी समारोह में छह वर्षीय बच्ची से उसके मौसा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित भाग गया, पुलिस ने मामला दर्ज ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। खुदागंज में शादी समारोह में आई मऊ निवासी छह वर्षीय बच्ची से उसके मौसा ने सोते समय दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित कमरे से भाग गया।

    बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स के पास खून निकलता देख उसकी मां ने पुलिस को बुला लिया। आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराई जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

    मऊ जिले की बच्ची खुदागंज में आरोपित के भाई की शादी में आई थी

    मऊ के मधुवन क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी बहन खुदागंज क्षेत्र के एक गांव में रहती है। उनके देवर की शादी में वह अपनी छह वर्षीय बच्ची के साथ आई थीं। महिला ने बताया कि बहन पड़ोस में आयोजित शादी समारोह गई थी। बेटी को कमरे में सुला दिया था। जबकि वह अन्य रिश्तेदारों के साथ काम में लग गई थी।

    सोते समय बच्ची के पास जाकर लेट गया था

    ज्यादातर मेहमान घर के बाहर बैठे थे। तभी बहनोई बेटी के पास जाकर लेट गया। बेटी के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी ने शोर मचाया तो आरोपित भाग गया। महिला व अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। बच्ची ने अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया। पहले तो महिला को बेटी की बातों पर विश्वास ही नहीं हुआ लेकिन जब उसके प्राइवेट पार्ट के पास से खून देखा तो वह हंगामा करने लगी।

    मऊ के मधुवन क्षेत्र की रहने वाली है बच्ची 

    रिश्ते को कलंकित करने वाले बहनोई पर कार्रवाई के लिए पहले डायल 112 पुलिस को बुला लिया। कुछ देर बाद सीओ ज्योति यादव व प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

    जेल भेजा गया आरोपित

    प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत करा दी गई। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में मिड डे मील समन्वयक और लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई

    यह भी पढ़ें- जौनपुर में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर, दो लोगों की मौत; शिनाख्त में जुटी पुलिस

    खबरें और भी