जौनपुर में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर, दो लोगों की मौत; शिनाख्त में जुटी पुलिस
जौनपुर में बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जौनपुर। बदलापुर कोतवाली स्थित लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाइवे पर सरोखनपुर में मंगलवार की भोर में ट्रक व टेलर की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक को हाइवे से हटवाकर यातायात सुचारू किया।
ट्रक के पीछे बेकाबू ट्रेलर ने मारी टक्कर
पुलिस के मुताबिक भोर में तीन बजे के करीब उक्त स्थल पर अंडरपास पुलिया के ऊपर सुल्तानपुर की तरफ से आलू लादकर आ रहे ट्रक में पीछे से बेकाबू ट्रेलर ने धक्का मार दिया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें उपचार हेतु सीएचसी ले जाया गया।
डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घाेषित किया
जहां एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उसकी भी मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।