Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ज्येष्ठ पूर्णिमा गंगा स्नान: बदायूं में भारी वाहनों के लिए डायवर्जन, यहां देखें नए रूट

    Updated: Sat, 30 May 2026 01:11 PM (IST)

    यह डायवर्जन 30 मई रात 10 बजे से 31 मई रात 8 बजे तक भारी और हल्के वाहनों के लिए प्रभावी रहेगा, हालांकि श्रद्धालुओं पर लागू नहीं होगा। ...और पढ़ें

    रुट डायवर्टट।

    रुट डायवर्टट।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बदायूं। ज्येष्ठ पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व पर 31 मई को कछला गंगा घाट और अटैना घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन 30 मई रात 10 बजे से 31 मई रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा।

    ये रहेगा डायवर्जजन

    • जारी डायवर्जन के अनुसार बदायूं से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और राजस्थान की ओर जाने वाले भारी व हल्के वाहन उझानी बाईपास, मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर और बबराला होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।
    • वहीं कासगंज, एटा और आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन नौशेरा तिराहा से कादरचौक और गंजडुंडवारा होकर भेजे जाएंगे।
    • इसी तरह मुजरिया चौराहे और सहसवान कछला रोड से किसी भी वाहन को कछला होकर कासगंज की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
    • डायवर्जन व्यवस्था राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, उझानी बड़ा बाईपास, मुजरिया चौराहा और सहसवान कछला रोड पर संबंधित थाना पुलिस और यातायात पुलिस की निगरानी में लागू रहेगी।
    • हालांकि गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने किया ताजमहल का दीदार, पति माइकल बाउलस भी साथ