विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PET Exam Alert: जरा सी देरी पड़ेगी भारी! PET शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद होंगे सेंटर के गेट, पढ़ें गाइडलाइन

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:06 PM (IST)

बदायूं में पीईटी परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को 24 केंद्रों पर होगी, जिसमें 58,896 अभ्यर्थी शामिल होंगे। ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. 25 व 30 अक्टूबर और एक नवंबर को दो पालियों में होगी परीक्षा

जागरण, संवाददाता, बदायूं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले प्रवेश मिलेगा और ठीक आधे घंटे पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। बायोमेट्रिक सत्यापन और कड़े सुरक्षा स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी जाएगी।

जिले में 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को होने वाली पीईटी परीक्षा के लिए कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान प्रत्येक पाली में 9,816 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

इस प्रकार, परीक्षा के तीनों दिनों में कुल 58,896 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होगी। पहली पाली के परीक्षार्थियों को सुबह आठ से बजे से 9:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा।

जबकि सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसी प्रकार, दूसरी पाली के लिए दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक प्रवेश मिलेगा और दोपहर तीन बजे से चार बजे तक बायोमेट्रिक सत्यापन होगा।

इन स्कूलों में बनाया गया परीक्षा केंद्र

परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के जीआइसी , जीजीआइसी, एसके इंटर कालेज, सिगलर गर्ल्स इंटर कालेज, नगर पालिका इंटर कालेज, केदारनाथ महिला इंटर कालेज, इस्लामिया इंटर कालेज, दास कालेज, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, एपीएस इंटरनेशनल उझानी, बीआरबी माडल स्कूल, ब्लूमिंगडेल स्कूल, डी पाल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, फ्लोरेंस नाइटेंगल, एचपी इंटरनेशनल, लार्ड कृष्णा, महात्मा गांधी इंटर कालेज उझानी, टिथोनस ओर जीलाट पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। जिसमें एसके इंटर कालेज में दो, दास कालेज में दो और एपीएस में दो केंद्र बनाए गए हैं।

 

परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा शुरू होने से दो आधे पहले से प्रवेश शुरू हो जाएगा और परीक्षा से आधे घंटे पहले ही गेट बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षार्थी किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय से पहले अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

-लालजी यादव, डीआईओएस


यह भी पढ़ें- PET अभ्यर्थियों के लिए बरेली-मथुरा कैंट के बीच चलेगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।