Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पति भगा ले गया लड़की तो देवर ने भाभी के साथ रचा ली शादी, अब कर रहा ये डिमांड

    Updated: Thu, 02 Oct 2025 06:36 PM (GMT+05:30)

    बदायूं के उसहैत कस्बे में एक विवाहिता ने अपने देवर पर दहेज में कार मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगीना बेगम का पहले पति से तलाक हो ...और पढ़ें

    पति भगा ले गया लड़की और देवर ने शादी करके अब मांग रहा कार।
    पति भगा ले गया लड़की और देवर ने शादी करके अब मांग रहा कार।

    HighLights

    1. विवाहिता ने देवर पर दहेज में कार मांगने का आरोप लगाया |
    2. पहले पति के अवैध संबंध के कारण हुआ था तलाक |
    3. मांग पूरी न होने पर मारपीट और घर से निकाला |

    जागरण संवाददाता, बदायूं। उसहैत कस्बे की एक विवाहिता का उसके देवर ने भी साथ नहीं दिया। अब वह भी दहेज में कार मांग रहा है। कह रहा है कि कार लेकर आओ तो वह घर में रखेगा। वार्ड नंबर पांच निवासी नगीना बेगम पत्नी नजर मोहम्मद का कहना है कि 11 नवंबर 2022 को उसका निकाह इस्लामनगर के वार्ड नंबर तीन निवासी आरिफ के साथ हुआ था।

    उसके पिता ने दहेज में काफी सामान दिया था। करीब दो माह तक सबकुछ ठीकठाक रहा लेकिन उसके बाद उसका पति शराब पीकर घर आने लगा। उसके एक लड़की से अवैध संबंध थे। वह उस लड़की को लेकर भाग गया और बाद में उससे निकाह भी कर लिया।

    जब उसे इसके बारे में पता चला तो उसने अपने मायके वालों को जानकारी दी। इससे मायके वाले उसकी ससुराल आ गए। उन्होंने उसके पति के खिलाफ कार्रवाई कराने को कहा तो ससुराल वालों ने अपने छोटे बेटे मोहम्मद आसिफ से उसका निकाह करा दिया।

    यहां भी कुछ माह तक मामला ठीक रहा। बाद में आसिफ भी शराब पीकर घर आने लगा और उससे दहेज की मांग करने लगा जबकि उसके मायके वालों ने जो दहेज दिया था। वह सारा सामान आसिफ को दे दिया गया था। इसके बावजूद आसिफ एक कार की मांग करने लगा।

    खबरें और भी

    जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो उसके साथ मारपीट करने लगा। उसे खाना नहीं देता था। उसे घर से निकाल दिया गया। इस पर नगीना बेगम ने अपने दूसरे पति समेत ससुराल के कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    यह भी पढ़ें- दोस्ती होने पर खाने लगे जीने-मरने की कसम, दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग उठाया ऐसा कदम कि पति भी रह गया दंग