विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

72 साल की उम्र में हाफ मैराथन दौड़कर बागपत के जयप्रकाश ने जीता मेडल, अभिनेता सुनील शेट्टी भी कर चुके हैं तारीफ 

Published: Tue, 20 Oct 2026 11:11 AM (IST)

बागपत के सरूरपुर कलां गांव निवासी 72 वर्षीय जयप्रकाश सिंह ने मैराथन में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

जयप्रकाश उर्फ राजा

जयप्रकाश उर्फ राजा

HighLights

  1. 72 वर्षीय जयप्रकाश सिंह ने मैराथन में पदक जीता।

  2. वेदांता हाफ मैराथन में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी की।

  3. अभिनेता सुनील शेट्टी ने पहले भी उन्हें सम्मानित किया था।

जागरण संवाददाता, बागपत। सरूरपुर कलां गांव निवासी उम्रदराज जयप्रकाश सिंह ने 72 वर्ष की उम्र में मैराथन में दौड़कर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। गांव पहुंचने पर उन्हें ग्रामीणों ने स्वागत किया। जहां भी मैराथन होती है, वहीं प्रतिभाग करते हैं।

जयप्रकाश सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वेदांता हाफ मैराथन दौड़ हुई थी। इसमें देश और विदेशों तक के लोगों ने प्रतिभाग किया था। हर उम्र के लोगों प्रतियोगिता में दौड़े थे।

72 प्लस की उम्र में उन्होंने प्रतिभाग कर जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता 10 किलोमीटर थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले नौ अगस्त को माउंट आबू राजस्थान में हुई थी। यहां उसका तृतीय स्थान रहा।

इसके अलावा गुजराज के गांधीनगर में जीते थे, जहां फिल्म स्टार सुनील शेट्टी ने उन्हें सम्मानित किया था। गांव पहुंचने पर उनका ग्रामीण और स्वजन ने स्वागत किया। उन्होंने नौजवान युवाओं से नशावृत्ति से दूर रहने का अपील की।

यह भी पढ़ें- UP कांस्टेबल भर्ती में प्रदेश में प्रथम रहे सारंग प्रजापति, ऑनलाइन पढ़ाई कर पाई कामयाबी; बागपत में हुए सम्मानित



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।