बड़ागांव जंगल में फिर से 22 खंभों से पांच लाख का तार काट ले गए चोर,पुलिस गश्त पर सवाल
खेकड़ा के बड़ागांव जंगल में चोरों ने 22 बिजली के खंभों से करीब पांच लाख रुपये के तार फिर से चुरा लिए। यह तीसरी बार हुई घटना है, जिससे किसानों में पुलि ...और पढ़ें

HighLights
चोरों ने बड़ागांव जंगल से 22 खंभों के तार चुराए।
चोरी हुए तारों की कीमत करीब पांच लाख रुपये है।
यह उसी क्षेत्र में तार चोरी की तीसरी बड़ी घटना है।
जागरण संवाददाता, बागपत। रात में पुलिस की गश्त के बीच चोर फिर से बड़ागांव के जंगल में 22 खंभों से लाखों रुपये के तार काटकर ले गए। जंगल में तीसरी बार हुई घटना से किसानों में पुलिस के विरुद्ध आक्रोश है। जेई ने बागपत विद्युत थाने पर तहरीर दी है।किसानों का कहना है कि बेखौफ चोर वारदात पर वारदात कर रहे हैं और पुलिस खामोश बैठी है।
कोतवाली क्षेत्र से निकल रहे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से सटे जंगल को तार चोर लगातार निशाना बना रहे हैं। चाहकर भी कोतवाली पुलिस घटनाएं रोक नहीं पा रही है। सोमवार रात में चोरों ने फिर से बड़ागांव जंगल में धावा बोल दिया। चोर रात में करीब 22 खंभों से तीन हजार मीटर से ज्यादा करीब पांच लाख रुपये का तार काटकर ले गए।
हैरत की बात है कि पूर्व में दो बार चोर घटनास्थल के आसपास से ही तार काट चुके हैं। पहली बार में पुलिस के आने पर चोर कटा तार छोड़कर एक्सप्रेस-वे पर खड़े वाहन से फरार हुए थे। तीन दिन बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। अगले ही रोज चोरों ने यहीं से तार चोरी किए।
पुलिस रात में एक्सप्रेस-वे व आसपास में गश्त करने का दावा करती है, लेकिन आए दिन हो रही घटनाएं पुलिस की कार्यशैली को उजागर कर रही है। लगातार बढ़ रही तार चोरी की घटनाओं से किसानों में पुलिस के विरुद्ध आक्रोश है। किसानों ने पुलिस से जल्द आरोपित को पकड़ने पर घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।
खबरें और भी
घटना में बड़ागांव बिजलीघर पर तैनात जेई अमित राणा ने बागपत विद्युत थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एक्सईएन रवि यादव का कहना है कि 22 खंभों के तार चोरी हुए हैं। पूर्व में घटनाएं हो चुकी है। जल्द तारों को लगवाकर जंगल की आपूर्ति काे चालू कराया जाएगा।
मुठभेड़ का जवाब चोरी से दे रहे चोर
कोतवाली क्षेत्र में तार चोरी की चार घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें सबसे पहले बड़ी घटना सुन्हैड़ा जंगल में हुई थी। इससे पहले पुलिस ने बड़ागांव जंगल में एक तार को चोर को गिरफ्तार किया था।
मुठभेड़ वाली रात में ही चोरों ने घटनास्थल से करीब 500 मी. दूर छह से अधिक नलकूपों को खंगाला था। पिछले दिनों पुलिस ने मुठभेड़ में एक घायल समेत पांच तार चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया था। अगले ही दिन चोरों ने रात में फिर से बड़ागांव मार्ग पर 20 से अधिक खंभों के तार चोरी किए थे।
इससे तो साफ है कि चोरों में पुलिस का जरा भी डर नहीं है। पुलिस की मुठभेड़ का जवाब चोर तार चोरी कर दे रहे हैं। सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि टीमें लगी हैं। जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।